Kartik Purnima 2019: आज के दिन दान और स्नान का बड़ा महत्व , 9 ग्रहों के पूजन से मिलेगा लाभ

कार्तिक पूर्णिम की हिंदू धर्म में काफी मान्यता है। इस दिन भक्त देशभर में घाटों पर भारी संख्या में भक्त पहुंचे। यहां जानें कार्तिक पूर्णिम का महत्व।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 09:41 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 09:41 AM (IST)
Kartik Purnima 2019: आज के दिन दान और स्नान का बड़ा महत्व , 9 ग्रहों के पूजन से मिलेगा लाभ
Kartik Purnima 2019: आज के दिन दान और स्नान का बड़ा महत्व , 9 ग्रहों के पूजन से मिलेगा लाभ

नई दिल्ली,एजेंसी। हिंदू घर्म में कार्तिक पूर्णिमा का बड़ा महत्व है। इस दिन को काफी पवित्र और शुभ माना जाता। मान्यता है कि इस दिन नदी में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ती होची है। इस दिन को दामोदर के नाम से भी जाना जाता है। ये भगवान विष्णु का ही नाम है। कहा जाता है कि इस दिन त्रिपरासुर का वध किया गया है। इसी की खुशी में देवताओं ने हजारों दीप जलाकर दिवाली मनाई थी। आज भी इस दिन को देव दीवाली के रुप में मनाया जाता है।

सभी पूर्णामाओं में सबसे शुभ कार्तिक पूर्णिमा

इस दिन को काफी शुभ माना जाता है। दरअसल, एक तो इस दिन भगवान विष्णु जाग्रत होते हैं। उनके पहले अवतार का जन्म भी आज ही के दिन हुआ था। 

स्नान, दान से मिलता है यश 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन अखण्ड दीप का दान करना चाहिए। इससे धन, यश और किर्ती की प्राप्ती होती है। कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने के बाद दीप दान करने से दस यज्ञों को बराबर लाभदायक होता है।   

तुलसी की करें पूजा 

इस दिन तुलसी के पास सूर्यास्त के बाद दीपक जलाएं। इसके बाद उसकी परिक्रमा करें। हालांकि, इस बाद का खास ध्यान रखे की तुलसी को स्पर्श ना करें। 

नौ गृहों के लिए करें नौ दान 

सूर्यों के कारण ह्दय रोग और अपयश की समस्या होती है। इसके लिए गेंहू और गुड़ का दान करें। वहीं चंद्रमा की वजह से मानसिर रोग और तनाव होने के योग बनते हैं। इसके लिए दूध मिसरी और जल का दान करें। वहीं मंगल के कारण मुकदमेबाजी और रक्त संबंधी समस्या पैदा होती है। इसके लिए आप मसूर की दाल का दान करें। 

बुद्ध गृह के कारण त्वचा और बुद्धी की समस्या हो जाती है इसके लिए हरी सब्जी और आंवले का दान करें। बृहस्पति के कारण पांचन प्रक्रिया, लिवर और मोटापा की समस्या हो जाती है। इसके लिए केला, चने की हाल और मक्के के आटे का दान करें। शुक्र के कारण आंखो और मधुमेह की जैसे समस्याएं हो जाती है। ऐसे में आपको घी, सफेद तिल और मक्खन जैसी चीजों का दान करना चाहिए। शनि का कारण आपको किसी तरह की लंबी बीमारी हो सकती है। इसलिए इन दिन काले तिल सरसों के तेल का दान करें। राहु और केतु की गृह से बचने के लिए सात तरह के अनाज का दान करना चाहिए। 

जगह-जगह स्नान के लिए पहुंच रहे भक्त 

आज देशभर में भक्त स्नान करने के लिए पवित्र नदियों पर पहुंच।अयोध्या में नया घाट पर दीप दिवाली मनाने के लिए हजारों श्रृद्धालुओं का तांता लगा। हजारों की संख्या में भक्तों ने यहां दीप दान किया। 

chat bot
आपका साथी