कर्नाटक में भी पारित हो सकता है गौ-हत्या विरोधी विधेयक, जानें किन राज्यों में हो चुका है पारित

कर्नाटक में भी अब जल्द ही गौ-हत्या विरोधी विधेयक पारित होगा। कर्नाटक पशुपालन मंत्री प्रभु चौहान ने कहा इसकी पुष्टि की है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 10:47 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 10:47 AM (IST)
कर्नाटक में भी पारित हो सकता है गौ-हत्या विरोधी विधेयक, जानें किन राज्यों में हो चुका है पारित
कर्नाटक में भी पारित हो सकता है गौ-हत्या विरोधी विधेयक, जानें किन राज्यों में हो चुका है पारित

बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक में भी अब जल्द ही गो हत्या विरोधी विधेयक पारित होगा। कर्नाटक पशुपालन मंत्री प्रभु चौहान ने कहा इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों ने गौहत्या विरोधी विधेयक पारित किया है, हम इसे कर्नाटक में भी लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। राज्य सरकार जल्द ही कई अन्य राज्यों की तर्ज पर गौ हत्या, बिक्री और गोमांस की खपत पर प्रतिबंध लगाएगी। 

गौ-हत्या को रोकने के लिए अन्य कई राज्यों की तर्ज पर ही राज्य सरकार गोमांस की खपत पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। इसके अलावा पशु मंत्री नें राज्य में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कहा कि सरकार  जल्द ही एक विशेषज्ञों की टीम बनाएगी। साथ ही अगर जरूरत महसूस हुई तो यह टीम उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्य में दौरा करेगी क्योंकि ये दोनों राज्य कोरोना के खिलाफ जंग में सफल हो रहे हैं। बता दें कि कर्नाटक देश में पहला ऐसा राज्य है जहां पर सबसे पहली मौत कोरोना से हुई थी हालांकि इससे पहले केरल में संक्रमित मामले सामने आए थे। बता दें कि चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस से देश में अबतक 8 लाख 21 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं वहीं मरनवालों की संख्या 22 हजार के पार पहुंच गई है। 

11 राज्यों में गौ-हत्या बैन

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, देश में 11 ऐसे राज्य हैं जहां पर गौ-हत्या प्रतिबंध है। यह राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और दौ केंद्र शासित राज्य दिल्ली और चंडीगढ़ है। इन राज्यों में गौ-हत्या करने पर सख्त सजा है। 

10 राज्यों में नहीं है प्रतिबंध

इसके अलावा 10 राज्य ऐसे हैं जहां पर गौ-हत्या को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है। इसमें केरल, पश्चिम बंगाल,असम, अरुणाचल प्रदेश. मेघालय, मिजोरम, नागलैंड, त्रिपुरा सिक्किम और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप शामिल है।

chat bot
आपका साथी