इसरो एक साथ 20 सैटेलाइट प्रक्षेपित कर रचेगा इतिहास

इसरो कल एक साथ 20 सेटेलाइट प्रक्षेपित कर एक नया इतिहास रच देगा। इसकी उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Tue, 21 Jun 2016 09:06 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jun 2016 12:54 AM (IST)
इसरो एक साथ 20 सैटेलाइट प्रक्षेपित कर रचेगा इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन कल अपने एक ही अभियान में रिकॉर्ड 20 सैटेलाइटों को लांच करेगा। इसको लेकर उलटी गिनती भी शुरू हो गई है। इससे पहले उसने 2008 में एक साथ 10 सेटैलाइटों को अंतरिक्ष में पहुंचाया था। इसरो के मुताबिक, श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 9.25 बजे पीएसएलवी-सी 34 एक साथ 20 सैटेलाइटों को लेकर उड़ान भरेगा।

'द हिंदू' के मुताबिक अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले 20 सैटेलाइटों में भारत का पृथ्वी पर्यवेक्षण अंतरिक्ष यान कार्टोसेट-2 भी शामिल है। इसके अलावा इसरो अमेरिका, कनाडा, जर्मनी और इंडोनेशिया के सैटेलाइट भी अंतरिक्ष में पहुंचाएगा। इन सभी 20 सैटेलाइटों का कुल वजन करीब 1,288 किलोग्राम है।

कमर्शियल सेटेलाइट की लॉन्चिंग में ISRO को मिल सकती है कड़ी चुनौती

खबर के मुताबिक लॉन्चिंग के करीब 26 मिनट में इसरो इन सभी सैटेलाइट्स को प्रक्षेपित कर सफलता के नई परिभाषा गढ़ देगा। लॉन्चिंग के करीब 16 मिनट बाद इसरो पहली सैटेलाइट प्रक्षेपित करेगा और अंतिम दस मिनट में अन्य 19 सैटेलाइट प्रक्षेपित कर देगा।

भारत का होगा अपना जीपीएस सिस्टम, IRNSS-1G का सफल प्रक्षेपण

chat bot
आपका साथी