तस्वीरों में देखें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, वैंकया नायडू, जेपी नड्डा सहित तमाम नेताओं ने किया योग

आज सातवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्दउपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू सहित भाजपा नेता जेपी नड्डा और अधिकतर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने आवास पर योगा किया। देखें तस्वीरें।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:28 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:28 AM (IST)
तस्वीरों में देखें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, वैंकया नायडू, जेपी नड्डा सहित तमाम नेताओं ने किया योग
तस्वीरों में देखें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से लेकर इन दिग्गजों ने किया योग

नई दिल्ली, जेएनएन। International Yoga Day 2021 photos: आज सातवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द,उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू सहित भाजपा नेता जेपी नड्डा और अधिकतर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने आवास पर योगा किया। वहीं इस खास अवसर परआयोजित कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। पीएम ने इस दौरान कहा कि योग हमें स्ट्रेस से स्ट्रेंथ और नेगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है। योग हमें अवसाद से उमंग और प्रमाद से प्रसाद तक ले जाता है। प्रधानमंत्री ने दुनिया की विभिन्न भाषाओं में योग प्रशिक्षण देने के लिए एम-योग ऐप लांच करने का एलान किया। तो आइये तस्वीरों में देखते हैं कि यो दिवस पर देशभर में क्या है ताजा स्थिति।

योग दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने भी योग किया। आज उन्होंने दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन में योग करते हुए लोगों को संदेश दिया।

7वें इंटरनेशनल योगा दिवस पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू पत्नी उषा के साथ दिल्ली में योग किया। इस अवसर पर  उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर सभी भारतीयों को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा,' मैं लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करता हूं।

आइएनएसस (INS) ऐरावत पर और वियतनाम के कैम रण बे में तैनात भारतीय नौसेना के जवानों ने भी आज योग किया।

इसके साथ ही कश्मीर में सीआरपीए इंडिया की बटालियन तैनात ने भी इस अवसर योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी योग दिवस पर आज नागपुर में योग किया। इस दौरान वह कई आसन करते हुए नजर आए।  

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस खास अवसर पर पर चंडीगढ़ में योग किया। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें सामने आई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी इंटरनेशनल योग दिवस पर दिल्ली में स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में योग किया।

योग का उत्साह जवानों में भी देखने को मिला। आइटीबीपी के जवान लद्दाख में बॉर्डर आउट पोस्ट के पास 15,000 फीट की ऊंचाई पर योग करते हुए नजर आए।

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 150 और 241 बटालियन, और कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) बटालियन 206 ने भी आज योगा दिवस पर सुकमा के नक्सल प्रभावित मिनपा गांव में योग किया।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस अवसर पर शिमला में योग किया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। 

विदेश में भी योग दिवस का उत्साह देखने को मिल रहा है। आज कतर के 6 शहरों में एक ही समय में 7वां इंटरनेशनल डे मनाया जा रहा है इसमें एशियन टाउन, मेसाईद, अल वकराह, अल खोर, दुखन और दोहा शामिल थे। यह पहला मौका है जब यहां अलग-अलग स्थानों पर एक साथ इस तरह का आयोजन किया गया।

संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने योग दिवस पर लाल किले पर योग किया। सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की उनकी तस्वीरें सामने आई है।

वहीं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज बिहार की राजधानी पटना में योग किया। इस दौरान उनके साथ कई लोग योग करते हुए नजर आए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली में अपने आवास पर योग किया।। इस दौरान वह अलग-अलग आसन करते हुए नजर आए।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अलग-अलग आसन के जरिए इंटरनेशनल योगा दिवस  रायपुर स्थित अपने आवास पर योग किया।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय ने मुंबई में कन्हेरी गुफाओं में 'योग एक भारतीय विरासत' विषय के तहत  इंटनेशनल योग दिवस पर आयोजन किया। इस दौरान वह योग करते हुए नजर आए। 

chat bot
आपका साथी