VIDEO: फिल्म 3 Idiots के Virus की तरह एक साथ दोनों हाथ से लिखती है यह लड़की

रायपुर की एक लड़की काव्या चावड़ा ने फिल्म थ्री इडियट्स के सबसे लोकप्रिय किरदार वायरस से प्रेरणा लेकर दोनों हाथ से एक साथ लिखने का एक अनूठा कौशल विकसित किया है।

By TaniskEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 09:54 AM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 05:48 PM (IST)
VIDEO: फिल्म 3 Idiots के Virus की तरह एक साथ दोनों हाथ से लिखती है यह लड़की
VIDEO: फिल्म 3 Idiots के Virus की तरह एक साथ दोनों हाथ से लिखती है यह लड़की

रायपुर, एएनआइ/जेएनएन। कहते है भारत एक ऐसा देश है जहां हर कोने में प्रतिभा छिपी हुई है। इसे रायपुर की एक लड़की काव्या चावड़ा ने सही साबित करके दिखाया है। दरअसल, काव्या ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म थ्री इडियट्स के सबसे लोकप्रिय किरदार वायरस से प्रेरणा लेकर दोनों हाथ से एक साथ लिखने का एक अनूठा कौशल विकसित किया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह एक हाथ से सामान्य लिपि में लिखती है और दूसरे हाथ से उसका मिरर राइटिंग करती है, यानी उसके उल्टा लिखती है ।    

तीन से चार वर्षों से अभ्यास जारी
अपने इस कौशल को लेकर समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए, काव्या ने कहा, 'इसमें बहुत अधिक एकाग्रता की जरुरत होती है, लेकिन मैं पिछले तीन से चार वर्षों से यह अभ्यास कर रही हूं। मैं अपने दूसरे हाथ से लिखते हुए भी मिरर लेखन कर सकती हूं। मुझे यह विचार को फिल्म 3 इडियट्स से मिला, जिसमें वायरस  अपने दोनों हाथों से लिख सकता था।

हिंदी और अंग्रेजी में कर सकती है मिरर लेखन
कक्षा 7 की छात्रा काव्या ने दावा किया है कि वह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में एक ही तरह का मिरर लेखन कर सकती है। उसने बताया 'पहले मैंने अंग्रेजी में इस तरह लिखना सीखा और फिर हिंदी में भी इस तरह से लिखना शुरू कर दिया। इससे  मैं यह संदेश देना चाहती हूं कि ऐसे समय में जब लोग अंग्रेजी सीखने की होड़ में लगे हैं, हमें अपनी भाषा को नहीं भूलना चाहिए इसको भी बढ़ावा देना चाहिए।'

मां ने कहा- छह महीने पहले ही इस बारे में पता चला
लड़की ने आगे कहा कि वह हर दिन पढ़ाई करने के बाद इसका अभ्यास करती हा। इस बीच, काव्या की मां, नेहा चावड़ा ने कहा, 'मैं उसे पढ़ाई के बाद आराम करने के लिए कहती हूं लेकिन वो अभ्यास करती रहती है। हमने केवल छह महीने पहले उसकी इस प्रतिभा के बारे में पता चला। वह हिंदी को बढ़ावा देना चाहती है।'अपनी बेटी का समर्थन करते हुए पिता, प्रितेश चावड़ा ने कहा, 'यह गर्व की बात है कि उसके पास ऐसी अनोखी प्रतिभा है।

कया है मिरर लेखन
मिरर लेखन में आम लिखावट से उल्टी दिशा में लिखा जाता है। इसमें हर अक्षर भी उल्टा लिखा जाता है। इसे आईने की मदद से पढ़ा जा सकता है।  

बोमन ईरानी ने निभाया है किरदार
फिल्म 3 इडियट्स में यह किरदार बोमन ईरानी ने निभाया है, जो इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन रहते हैं। उनका असल नाम वीरू सहस्त्रबुद्धे रहता है, लेकिन कॉलेज के बच्चे उन्हें वायरस के नाम से पुकारते हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड से मिली पहचान से पीछा छुड़ाना चाहता है ये स्कूल, '3 Idiots' से हुआ था मशहूर

यह भी पढ़ें: हैप्‍पीनेस क्‍लास: फिल्म थ्री इडियट्स के असली हीरो वांगचुक को देख झूमे सरकारी स्‍कूल के बच्‍चे

chat bot
आपका साथी