उद्योगपति राहुल बजाज ने RSS संस्थापक के स्मारक का किया दौरा, हेडगेवार स्मृति मंदिर में चढ़ाए फूल

उद्योगपति राहुल बजाज शनिवार को नागपुर के महानगर संघचालक राजेश लोया व अन्य पदाधिकारियों के साथ आरएसएस संस्थापक के स्मारक आए हुए थे।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 11:43 PM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 11:45 PM (IST)
उद्योगपति राहुल बजाज ने RSS संस्थापक के स्मारक का किया दौरा, हेडगेवार स्मृति मंदिर में चढ़ाए फूल
उद्योगपति राहुल बजाज ने RSS संस्थापक के स्मारक का किया दौरा, हेडगेवार स्मृति मंदिर में चढ़ाए फूल

नागपुर, प्रेट्र। मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक 'हेडगेवार स्मृति मंदिर' का शिष्टाचार दौरा किया। यह स्मारक महाराष्ट्र के नागपुर के रेशिमबाग में स्थित है। हालांकि, वह पास ही में महल इलाके में स्थित संघ मुख्यालय नहीं गए।

मालूम हो कि अपनी राय बेबाकी के साथ रखने वाले बजाज ने साल की शुरुआत में संघ मुख्यालय की तरफ से संघ नेतृत्व के दौरे के लिए दिए गए आमंत्रण को ठुकरा दिया था।

हेडगेवार स्मृति मंदिर में चढ़ाए फूल
संघ के एक पदाधिकारी ने बताया, बजाज शनिवार को नागपुर के महानगर संघचालक राजेश लोया व अन्य पदाधिकारियों के साथ यहां आए थे। उन्होंने हेडगेवार स्मृति मंदिर में फूल चढ़ाए। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया, 'यह एक शिष्टाचार दौरा था। मैंने बजाज को स्मारक के दौरे के लिए आमंत्रित किया था। कहा था कि जब कभी वह नागपुर के आसपास हों तो यहां आएं। चूंकि वह पड़ोसी वर्धा जिले में थे तो यहां भी आए। यह एक अनौपचारिक निमंत्रण था।'

गौरतलब है कि डॉ. हेडगेवार ने संघ की स्थापना विजयादशमी (दशहरा) के मौके पर वर्ष 1925 में की थी। इसका उद्देश्य ¨हदू समाज को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से संगठित करना था।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्‍तान में हिंदू मंदिर में जमकर तोड़फोड़, प्रधानाचार्य पर किया गया हमला

इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म व पॉक्सो मामलों की सुनवाई के लिए एक हजार से ज्यादा बनेंगी विशेष अदालतें

chat bot
आपका साथी