अंतरिक्ष में झंडे गाड़ रहीं कई भारतीय महिला वैज्ञानिक, कायम किया मिसाल

भारतीय अमेरिकी एयरोस्पेस इंजीनियर स्वाति मोहन (Swati Mohan) हैं जो रोवर के लिए लैंडिंग सिस्टम और इसके विकास का नेतृत्व करने वाले कई लोगों में से एक थी। स्वाति ने काफी कुशलता के साथ स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग कराई।

By Monika MinalEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 01:44 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 01:44 PM (IST)
अंतरिक्ष में झंडे गाड़ रहीं कई भारतीय महिला वैज्ञानिक,  कायम किया मिसाल
नासा (NASA) के रोवर की लैंडिंग का वीडियो वायरल

नई दिल्ली, एएनआइ। इस माह के शुरुआत मे नासा (NASA) के रोवर की लैंडिंग का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में बिंदी लगाए एक महिला इंजीनियर भी दिख रहीं हैं। दरअसल वे भारतीय अमेरिकी एयरोस्पेस इंजीनियर स्वाति मोहन (Swati Mohan) हैं जो रोवर के लिए लैंडिंग सिस्टम और इसके विकास का नेतृत्व करने वाले कई लोगों में से एक थी। स्वाति ने काफी कुशलता के साथ स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग कराई। वे नासा (NASA) में काम करती हैं। अनेक भारतीय महिला वैज्ञानिकों, इजीनियरों व मिसाइल डेवलपर में एक स्वाति हैं जो आने वाली पीढ़ी के लिए उदाहरण बन रही हैं। 

 स्वाति ने कहा, 'हर दिन यहां कुछ रोचक घटनाएं होती हैं।' साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के लिए लिखने वाली नीता लाल (Neeta Lal) ने कहा कि कई भारतीय महिलाएं आकाश में सफल अंतरिक्ष वैज्ञानिक, इंजीनियर, सैटेलाइट लॉन्चर, मिसाइल डेवलपर और प्रोजेक्ट हेड  के तौर पर काम कर रहीं हैं।' टेस्सी थॉमस भी उनमें से एक हैं। भारत में मिसाइल वुमन के नाम से प्रसिद्ध 57 वर्षीय थॉमस के पास मिसाइल गाइडेंस में डॉक्टरेट की डिग्री है। मिसाइल प्रोजेक्ट का संचालन करने वाली पहली महिला वैज्ञानिक थॉमस हैं। यह जानकारी नीता ने दी।

विज्ञान में एक और बड़ा नाम है चेन्नई की इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स इंजीनियर मुथैय्या वनीता (Muthayya Vanitha) का जो तीन दशक पहले वैज्ञानिक इंजीनियर के तौर पर ISRO से जुड़ी थीं । हाल में फोर्ब्स को दिए गए एक इंटरव्यू में वनीता ने बताया था कि उनकी इंजिनियरिंग में दक्षता से करियर के कई दरवाजे खुले, जब ISRO ने उन्हें चंद्रयान-2 प्रोजेक्ट डायरेक्टर का ऑफर दिया तब पहले उन्हें खुद पर संदेह हुआ लेकिन फिर इसे स्वीकार कर लिया और आगे बढ़ती गई। वनीता ने कहा, 'जब जिंदगी आपको चुनौतियां देती है, यह आपको इसका सामना करने की ताकत भी देती है।'

 टेस्सी थॉमस भी उनमें से एक हैं। भारत में मिसाइल वुमन के नाम से प्रसिद्ध 57 वर्षीय थॉमस के पास मिसाइल गाइडेंस में डॉक्टरेट की डिग्री है। मिसाइल प्रोजेक्ट का संचालन करने वाली पहली महिला वैज्ञानिक थॉमस हैं। यह जानकारी नीता ने दी। अग्नि प्रोग्राम के साथ जुड़ी थॉमस ने लंबी दूरी के मिसाइल सिस्टम को विकसित किया। उन्होंने व्यापक प्रोजेक्ट AGNI-4 का संचालन प्रोजेक्ट डायरेक्टर के तौर पर किया। इस क्रम में एक और उदाहरण रितु करिधल श्रीवास्तव का नाम भी शामिल हो गया जो एयरोस्पेस इंजीनियर हैं। 

chat bot
आपका साथी