काबुल के गर्ल्स स्कूल में हुए आतंकी हमले की भारतीय विदेश मंत्रालय ने की कड़ी निंदा

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस पूरे आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। मंत्रालय की ओर से कहा गया कि हम कल काबुल में सईद अल-शुहदा गर्ल्स स्कूल पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं ।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 08:54 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 09:03 PM (IST)
काबुल के गर्ल्स स्कूल में हुए आतंकी हमले की भारतीय विदेश मंत्रालय ने की कड़ी निंदा
इन बम विस्फोटों से 58 लोगों की हुई मौत।

नई दिल्ली, एजेंसियां। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को एक ग‌र्ल्स स्कूल के बाहर लगातार तीन बम विस्फोटों से 58 लोगों की मौत हो गई। इस बड़ी घटना में घायलों की संख्या भी 100 से अधिक है। इनमें अधिकांश लड़कियां हैं और उनकी उम्र 12 से 20 वर्ष है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस पूरे आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। मंत्रालय की ओर से कहा गया कि हम कल काबुल के सईद अल-शुहदा गर्ल्स स्कूल पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसने रमजान के पवित्र महीने के दौरान 58 से अधिक निर्दोष छात्राओं को मार डाला है। 

बता दें कि यह हमला राजधानी काबुल के शिया मुस्लिमों के क्षेत्र में हुआ। हादसे का शिकार शिया हजारा समुदाय के लोग हैं। अस्पताल में घायल लड़कियों को बचाने के लिए खून देने वालों की भीड़ लगी हुई है। कई की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। यहां जनता में अफगान सरकार और अमेरिका दोनों के लिए नाराजगी देखी गई। कई अफगानियों का कहना था कि हम सभी को एक बार में मौत दे दो। 

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की वापसी की घोषणा के बाद से ही हिंसा का दौर तेज हो गया है। अमेरिका ने हमले को अमानवीय बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान की जनता के साथ है। हम हमले में मारे गए बच्चों, उनके परिजनों के लिए गहरा दुख व्यक्त करते हैं। संयुक्त राष्ट्र चिल्ड्रन फंड (यूनीसेफ) की कार्यकारी निदेशक हेनरिटा फोरे ने कहा कि यह बर्बरतापूर्ण हमला है।

chat bot
आपका साथी