यूएई में 10 देशों के साथ होने जा रहा बड़ा युद्धाभ्यास, 'डेजर्ट फ्लैग' में गरजेंगे भारतीय वायुसेना के ये विमान

भारत और अरब दुनिया के बीच बढ़ते संबंधों के बीच भारतीय वायु सेना के छह Su-30-MKI लड़ाकू विमान बुधवार को यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) बहुराष्ट्रीय सैन्‍य युद्धाभ्यास डेजर्ट फ्लैग में भाग लेने के लिए रवाना होंगे।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:58 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 01:08 AM (IST)
यूएई में 10 देशों के साथ होने जा रहा बड़ा युद्धाभ्यास, 'डेजर्ट फ्लैग' में गरजेंगे भारतीय वायुसेना के ये विमान
अमेरिका, फ्रांस और सऊदी अरब समेत 10 देश यूएई में बड़ा युद्धाभ्यास करने जा रहे हैं।

नई दिल्‍ली, एएनआइ। भारत और अरब दुनिया के बीच बढ़ते संबंधों के बीच भारतीय वायु सेना के छह Su-30-MKI लड़ाकू विमान बुधवार को यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) बहुराष्ट्रीय सैन्‍य युद्धाभ्यास 'डेजर्ट फ्लैग' में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। वायुसेना के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया कि तीन हफ्ते के लिए आयोजित होने वाले बहुराष्ट्रीय सैन्‍य अभ्यास 'डेजर्ट फ्लैग' में भाग लेने के लिए तीन मार्च को छह भारतीय वायुसेना के एसयू -30-एमकेआई लड़ाकू विमान संयुक्त अरब अमीरात के लिए उड़ान भरेंगे।

अमेरिका, फ्रांस और सऊदी अरब समेत 10 देश इस युद्धाभ्यास में भाग लेंगे। इस युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना के दो सी-17 भी भाग लेंगे। मालूम हो कि हाल ही में भारतीय राफेल जेट विमानों को रास्‍ते में यूएई की वायु सेना के विमानों ने हवा में ही ईंधन भरने का काम किया था। यूएई की वायुसेना ने यह मदद राफेल विमानों फ्रांस से भारत आते वक्‍त की थी। हाल ही में भारतीय वायुसेना ने जोधपुर में फ्रांस की वायुसेना के साथ युद्धाभ्‍यास 'डेजर्ट नाइट 2021' को अंजाम दिया था। इस युद्धाभ्‍यास में दोनों देशों के राफेल लड़ाकू विमान भी शामिल हुए थे।

युद्धाभ्‍यास 'डेजर्ट नाइट 2021' में दोनों देशों के विमानों ने कई जटिल हवाई तकनीकों का प्रदर्शन किया था। इसमें राफेल के अलावा भारतीय वायु सेना के सुखोई और मिराज 2000 युद्धक विमान भी शामिल हुए थे। हाल ही में बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच युद्धाभ्यास हुआ था। इसमें आठ पहियों पर चलने वाले अमेरिकी स्ट्राइकर टैंक नजर आए थे। भारत की ओर से टैंक सारथी नजर आया था। युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाओं ने जमीनी हमलों का भी अभ्यास किया था।

हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने नियंत्रण रेखा और अन्य सेक्टरों में युद्ध विराम संबंधी भारत और पाकिस्तान की घोषणा का स्वागत किया है। उसने इसे सुरक्षा, स्थिरता और क्षेत्रीय समृद्धि हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। रविवार को यूएई के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अबू धाबी के नई दिल्ली और इस्लामाबाद से निकट और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। हम दोनों देशों द्वारा इस लक्ष्य को हासिल करने के प्रयासों का समर्थन करते हैं। गुरुवार को भारत और पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम के लिए सहमत होने की घोषणा की थी।  

chat bot
आपका साथी