धीमी पड़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार: 72 दिनों बाद आए सबसे कम मामले व 3,921 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप धीमा हो रहा है। 2019 के अंत में चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा दिया। दो-तीन महीनों के भीतर ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया।

By Monika MinalEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 09:25 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:44 AM (IST)
धीमी  पड़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार: 72 दिनों बाद आए सबसे कम मामले व 3,921 लोगों की हुई मौत
24 घंटों में आए 70,421 नए मामले व 3,921 लोगों की हुई मौत

 नई दिल्ली, रॉयटर्स। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप अब देश में शांत होता दिख रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के 70,421 नए मामले आए और 3,921 संक्रमितों की मौत हुई। 31 मार्च के बाद संक्रमण का सबसे कम आंकड़ा आज दर्ज किया गया है। इसके बाद अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,95,10,410 हो गया और मरने वालों की संख्या 3,74,305 हो गई है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह महामारी से जुड़े ताजा आंकड़ों को जारी किया।

#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive

𝗖𝗢𝗩𝗜𝗗 𝗙𝗟𝗔𝗦𝗛https://t.co/VbKolQkwF9" rel="nofollow pic.twitter.com/TpaqbeD4HF

— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) June 14, 2021

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में 1,19,501 संक्रमित स्वस्थ हो अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। इसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,81,62,947 हो गई। वहीं अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,73,158 है। 16 जनवरी से देश में राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। इसके तहत अब तक कुल टीकाकरण का आंकड़ा 25,48,49,301 है जिसमें से 14,99,771 वैक्सीन गई है।

India reports 70,421 new #COVID19 cases (lowest in last 72 days), 1,19,501 patient discharges & 3921 deaths in last 24 hrs, as per Health Ministry

Total cases: 2,95,10,410

Total discharges: 2,81,62,947

Death toll: 3,74,305

Active cases: 9,73,158

Vaccination: 25,48,49,301 pic.twitter.com/e9hlLVsYPU— ANI (@ANI) June 14, 2021

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में रविवार तक कोरोना वायरस के लिए 14,92,152 सैंपल टेस्ट किए गए। इसके बाद अब तक देश में कुल टेस्ट किए गए सैंपल का आंकड़ा 37,96,24,626 है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (Johns Hopkins University) के अनुसार, पूरी दुनिया में अब तक कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 175,884,287 हो गया है और 3,799,649 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

महामारी की दूसरी लहर की तबाही के मद्देनजर देश के अधिकांश हिस्सों में नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन समेत कड़ी पाबंदियां लागू की गई। कई राज्यों को अनलॉक कर दिया गया है लेकिन अभी 12 राज्यों- हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, गोवा, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में अब भी सख्त पाबंदी जारी है। 

chat bot
आपका साथी