घातक मोड़ पर महामारी की दूसरी लहर: पहली बार 24 घंटों में 4 हजार से अधिक मौतें, 4,01,078 नए मामले दर्ज

कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आज पहली बार देश में 24 घंटों के दौरान 4 हजार से अधिक जानें चली गई वहीं 4 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। अब देश में कुल संक्रमण के मामले 21892676 हो गए।

By Monika MinalEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 09:49 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 10:15 AM (IST)
घातक मोड़ पर महामारी की दूसरी लहर: पहली बार 24 घंटों में 4 हजार से अधिक मौतें, 4,01,078 नए मामले दर्ज
पहली बार 24 घंटों में 4 हजार से अधिक मौतें

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर अपना प्रलयंकारी और विनाशकारी रूप दिखा रही है। बीते 24 घंटों में 4 लाख से अधिक नये मामले दर्ज किए गए और पहली बार 4 हजार से अधिक मौत के मामले सामने आए हैं। इससे पहले 6 मई को भारत में 3,980 संक्रमितों की मौत हुई थी जो उस दिन तक का देश में मृतकों का सबसे अधिक आंकड़ा था।

#UPDATES India records more than 4,000 coronavirus deaths in a day for the first time, government says

The 4,187 new deaths take India's overall toll to 238,270, with another 401,078 new cases in 24 hours taking its caseload to nearly 21.9 million pic.twitter.com/PATQobe6uf

— AFP News Agency (@AFP) May 8, 2021

मई महीने के पहले दिन से ही 4 लाख से अधिक संक्रमितों के मामले आने की शुरुआत हुई जो आज भी जारी है। 1 मई के बाद आज चौथे दिन संक्रमण के मामले चार लाख से अधिक आए हैं। शुक्रवार को 4,14,188 संक्रमण के नए मामले सामने आए थे। आज तो 24 घंटों के दौरान दर्ज होने वाले मौतों का आंकड़ा भी अब तक का सबसे अधिक है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में आए नए मामलों की संख्या 401078 दर्ज की गई है और 4187 मौतों का आंकड़ा है। वहीं  इस अवधि में  3,18,609 लोग रिकवर हुए और अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं। इसके बाद देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 2,18,92,676 हो गई और कुल मौतों की संख्या 2,38,270 हो गई है। अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,23,446 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,79,30,960 है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में शुक्रवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,04,10,043 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,08,344 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 22,97,257 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,73,46,544 हो गया है।

chat bot
आपका साथी