ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में सुधरी भारत की स्थिति, इस बार 46वें स्थान पर पहुंचा अपना देश

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की ओर से सोमवार को जारी वैश्विक नवाचार सूचकांक (जीआईआई) में भारत ने दो पायदान की छलांग लगाई। भारत के परमाणु ऊर्जा विभाग विज्ञान एवं तकनीक विभाग जैव प्रौद्योगिकी विभाग और अंतरिक्ष विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय नवाचार माहौल को काफी बेहतर बना दिया है।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:42 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:42 AM (IST)
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में सुधरी भारत की स्थिति, इस बार 46वें स्थान पर पहुंचा अपना देश
वैश्विक नवाचार सूचकांक- भारत दो पायदान और चढ़ा।(फोटो: दैनिक जागरण)

नई दिल्ली, प्रेट्र। ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021 रैंकिंग में भारत की स्थिति में सुधार आया है। व‌र्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी आर्गनाइजेशन (डब्ल्यूआइपीओ) की ओर से जारी इंडेक्स में दो स्थान सुधरकर भारत इस साल 46वें स्थान पर रहा। भारत लगातार अपनी स्थिति में सुधार कर रहा है। 2015 में इसकी रैंकिंग 81वीं थी।डब्ल्यूआइपीओ ने कहा कि यह रैंकिंग सरकारी एवं निजी शोध संस्थानों द्वारा शानदार काम और बेहतर स्टार्टअप इकोसिस्टम का प्रमाण है। परमाणु ऊर्जा विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बायोटेक्नोलाजी विभाग एवं अंतरिक्ष विभाग जैसे वैज्ञानिक विभागों ने भारत के नेशनल इनोवेशन इकोसिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। डब्ल्यूआइपीओ ने कहा कि यह इंडेक्स दुनियाभर की सरकारों के लिए अपने यहां सामाजिक एवं आर्थिक बदलावों को समझने का आधार बना है। पिछले कुछ वर्षो में इस इंडेक्स ने सरकारों के लिए पालिसी टूल की भूमिका निभाई है।

निर्यातकों के लिए शुरू होगी चौबीसों घंटे की हेल्पलाइन सेवा

सरकार जल्द निर्यातकों के लिए चौबीसों घंटे की हेल्पलाइन सेवा शुरू करेगी। यहां पर उनकी शिकायतों का निवारण किया जाएगा। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नोएडा एसईजेड में राष्ट्रीय वाणिज्य सप्ताह की शुरुआत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कोरोना की शुरुआत में सरकार ने व्यापारियों के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की थी, लेकिन अब हमने महसूस किया है कि निर्यातकों के लिए भी इसी तरह की हेल्पलाइन शुरू किए जाने की जरूरत है।

गोयल ने कहा कि वाणिज्य सप्ताह देश के 749 जिलों में आयोजित किया जाएगा। प्रगति की ओर तेजी से बढ़ रहे देश के सबसे बड़े राज्य से इस अभियान की शुरुआत करने पर गर्व हो रहा है। एयरपोर्ट और रेलवे मल्टीमोडल ट्रांसपोर्ट हब जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण के चलते उत्तर प्रदेश की ईज आफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग भी 12 से 2018-19 में दूसरे नंबर पर आ गई है। उन्होंने कहा कि कंटेनरों की कमी वैश्विक मुद्दा है, फिर भी सरकार इनकी उपलब्धता बढ़ाने की कोशिश में लगी है।

chat bot
आपका साथी