भारत ने तेज गति से टीके लगाने में अमेरिका और चीन को पछाड़ा, 16.24 करोड़ डोज देने में मात्र 110 दिन का समय लगा

भारत ने तेज गति से टीके लगाने में अमेरिका और चीन को पछाड़ दिया है। इतना लक्ष्य प्राप्त करने में इन दोनों देशों को ज्यादा समय लगा था। कोरोना टीकाकरण अभियान के 110वें दिन चार मई को 1890346 लोगों को टीका लगाया गया।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 01:19 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 06:58 AM (IST)
भारत ने तेज गति से टीके लगाने में अमेरिका और चीन को पछाड़ा, 16.24 करोड़ डोज देने में मात्र 110 दिन का समय लगा
18प्लस आयु वर्ग में 9.02 लाख लोगों को लगाया गया टीका।

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक टीके की 16.24 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। भारत को यह उपलब्धि हासिल करने में 110 दिन का समय लगा। कोरोना टीकाकरण अभियान के 110वें दिन चार मई को 18,90,346 लोगों को टीका लगाया गया।

भारत ने तेज गति से टीके लगाने में अमेरिका और चीन को पछाड़ दिया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि भारत ने तेज गति से टीके लगाने में अमेरिका और चीन को पछाड़ दिया है। इतना लक्ष्य प्राप्त करने में इन दोनों देशों को ज्यादा समय लगा था।

18प्लस आयु वर्ग में 9.02 लाख लोगों को लगाया गया टीका

मंत्रालय ने बताया कि देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18प्लस आयु वर्ग के लोगों को कोरोना का टीका देने का अभियान शुरू हो चुका है जिसके तहत अब तक इस आयु वर्ग के 9,02,731 लाभार्थी वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं।

देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 16,24,30,828 डोज दी जा चुकी

मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 16,24,30,828 डोज दी जा चुकी हैं। इसमें 94,79,901 स्वास्थ्यकर्मी ऐसे हैं जो टीके की पहली डोज ले चुके हैं जबकि 63,52,975 स्वास्थ्यकर्मी दोनों डोज ले चुके हैं। वहीं अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1,36,49,661 कर्मचारी टीके की पहली डोज ले चुके हैं जबकि 74,12,888 कर्मचारी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

45 से 60 आयु वर्ग के 5,37,95,272 लोगों को पहला डोज दी गई

इसी तरह 45 से 60 आयु वर्ग के 5,37,95,272 लोगों को पहला डोज और 48,29.091 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। जबकि 60 से अधिक उम्र के लोगों में 5,31,09,064 लोगों को पहली डोज और 1,28,99,245 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।

राज्यों के पास 94 लाख से अधिक टीके : केंद्र

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोरोना वैक्सीन की 94,47,614 डोज बची हुई हैं। अगले तीन दिनों के भीतर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 36,37,030 डोज मुहैया कराई जाएंगी। 

chat bot
आपका साथी