अटल को समर्पित होगा चौथा भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव

इसमें देश-दुनिया के करीब दस हजार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। अंतरराष्ट्रीय आयोजन में करीब आठ सौ महिला वैज्ञानिक और उद्यमी खास तौर से हिस्सा लेंगी।

By Vikas JangraEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 09:14 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 09:14 PM (IST)
अटल को समर्पित होगा चौथा भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव
अटल को समर्पित होगा चौथा भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। लखनऊ में आयोजित होने वाला चौथा भारतीय अन्तरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी को समर्पित होगा। यह आयोजन 5 से 8 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसका उद्घाटन छह अक्टूबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। इसमें देश-दुनिया के करीब दस हजार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। अंतरराष्ट्रीय आयोजन में करीब आठ सौ महिला वैज्ञानिक और उद्यमी खास तौर से हिस्सा लेंगी।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरे महोत्सव को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर समर्पित करने का यह फैसला इसलिए लिया गया है। अटल ने लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान-जय किसान के नारे में आगे जय विज्ञान जोड़ा था। यह फैसला इसलिए भी अहम है क्योंकि उन्होंने ही विज्ञान को इस नारे के जरिए राष्ट्रीय एजेंडा में शामिल किया था।

चार दिनों तक होने वाले इस आयोजन का विषय 'बदलाव के लिए विज्ञान' रखा गया है, जिसमें जुड़े कुल 23 सत्र होंगे। महोत्सव में साइंस विलेज की थीम भी रखी गई है जिसके जरिए ग्रामीण जीवन में आने वाली चुनौतियों और उससे वैज्ञानिक समाधान पर चर्चा होगी।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस महोत्सव का मकसद देश के युवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना भी एक मकसद है। यही वजह है कि आयोजन में करीब पांच हजार छात्रों को शामिल किया है। इससे पहले यह महोत्सव दो बार नई दिल्ली और एक बार चेन्नई में भी आयोजित किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी