भारत में वैक्सीन की एक डोज लेने वाले दुनिया में सबसे ज्यादा, कुल 76 करोड़ टीके लगाए गए

देश में प्रतिदिन औसतन 65 लाख के आसपास टीके लगाए जा रहे हैं। पिछले चार दिन के आंकड़ों के मुताबिक 10 सितंबर को करीब 69 लाख 11 को 76 लाख 12 को करीब 59 और 13 सितंबर को 78.66 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 07:23 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 07:23 AM (IST)
भारत में वैक्सीन की एक डोज लेने वाले दुनिया में सबसे ज्यादा, कुल 76 करोड़ टीके लगाए गए
देश में अब तक 57 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगाई जा चुकी है कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारत में कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लेने वाले लोगों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। देश में अब तक करीब 76 करोड़ टीके लगाए लगाए गए हैं। इनमें से 57 करोड़ से ज्यादा डोज पहली डोज के रूप में लगाई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 62.54 फीसद डोज लगाई गई हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह आंकड़ा 36.30 फीसद है। 1.16 फीसद डोज को न तो शहरी और न ही ग्रामीण क्षेत्र में रखा गया है।

देश में प्रतिदिन औसतन 65 लाख के आसपास टीके लगाए जा रहे हैं। पिछले चार दिन के आंकड़ों के मुताबिक 10 सितंबर को करीब 69 लाख, 11 को 76 लाख, 12 को करीब 59 और 13 सितंबर को 78.66 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए। 14 सितंबर यानी मंगलवार की रात 11 बजे तक 60.68 लाख से ज्यादा टीके लगाए जा चुके थे। देर रात तक इसके 70 लाख को पार कर जाने की उम्मीद है।

कोविन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 75.79 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 57.50 करोड़ पहली और 18.29 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों में कुल टीकों की संख्या 75.81 करोड़ बताई गई है।

मंगलवार रात 11:00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

 उत्तर प्रदेश 10.74 लाख

महाराष्ट्र 5.15 लाख

राजस्थान 4.48 लाख

गुजरात 3.89 लाख

बिहार 3.39 लाख

हरियाणा 3.34 लाख

मध्य प्रदेश 1.75 लाख

दिल्ली 1.64 लाख

झारखंड 1.34 लाख

पंजाब 1.31 लाख

जम्मू-कश्मीर 0.88 लाख

उत्तराखंड 0.67 लाख

छत्तीसगढ़ 0.65 लाख

हिमाचल 0.51 लाख

(कोविन पोर्टल के आंकड़े)

chat bot
आपका साथी