भारत बड़ी संख्या में कोरोना टीके लगाने में सक्षम, WHO ने की तारीफ

देश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई है। आज शाम 7 बजे तक 85.68 लाख वैक्सीन डोज दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को बताया कि सितंबर में भारत सरकार को भारतीय कंपनियों द्वारा निर्मित 26 करोड़ वैक्सीन डोज मिले।

By Monika MinalEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 03:14 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 04:44 AM (IST)
भारत बड़ी संख्या में कोरोना टीके लगाने में सक्षम, WHO ने की तारीफ
भारत बड़ी संख्या में कोरोना टीके लगाने में सक्षम

नई दिल्ली, आइएएनएस।  विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization, WHO) की दक्षिण पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डा. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा भारत के पास कोरोना टीकाकरण अभियान (Corona Vaccination Campaign)  को और तेज करने और बड़ी संख्या में टीके लगाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक भारत अपने सभी वयस्क नागरिकों को टीका लगाने के लक्ष्य को हासिल कर लेगा।

उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने के साथ ही बड़ी संख्या में टीकाकरण भारत महामारी की एक और लहर को आने से रोक सकता है। उन्होंने कोरोना महामारी को मात देने के लिए वैक्सीन के समान वितरण की जरूरत पर भी बल दिया। डा. सिंह ने कहा कि भारत कई बार एक दिन में एक करोड़ से डोज लगा चुका है। उसके पास ज्यादा संख्या में टीके लगाने की पूरी व्यवस्था है। भारत ने अब तक अपनी आधी आबादी को वैक्सीन की पहली डोज दे दी है। 20 करोड़ से ज्यादा लोगों को दोनों डोज दे दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और ज्यादा संख्या में वैक्सीन उपलब्ध होंगी तो टीकाकरण की गति में तेजी आएगी। 

भारत सरकार के अनुसार आज देश के कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम ने 81 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अब तक कुल 81,73,95,763 वैक्सीन डोज उपलब्ध कराए गए हैं । आज शाम 7 बजे तक 85.68 लाख वैक्सीन डोज दी गई।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को बताया कि सितंबर में भारत सरकार को भारतीय कंपनियों द्वारा निर्मित 26 करोड़ वैक्सीन डोज मिले। उन्होंने कहा वैक्सीनेशन का कार्य भी लगातार बढ़ रहा है। अगले महीने अक्टूबर में हमें 30 करोड़ से अधिक डोज मिलने की संभावना है, उसके बाद प्रोडक्शन और भी बढ़ेगा। चौथे क्वार्टर में हम वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाएंगे। चौथे क्वार्टर में हम वैक्सीन मैत्री के तहत दुनिया को भी मदद करेंगे। 

chat bot
आपका साथी