भारत का अरब देशों के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, अफ्रीका के लिए सबसे भरोसेमंद साथी

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत अफ्रीका के सबसे भरोसेमंद साझेदार होने का वादा कर सकता है। दोनों पक्षों के बीच सहयोग के नए क्षेत्र के रूप में समुद्री सुरक्षा की पहचान की गई है। लॉकडाउन के बावजूद हमने अपनी महत्वपूर्ण आपूर्ति लाइनों को अफ्रीका के लिए खुला रखा है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 08:03 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 08:03 AM (IST)
भारत का अरब देशों के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, अफ्रीका के लिए सबसे भरोसेमंद साथी
अफ्रीका का सबसे भरोसेमंद साथी होने का आश्वासन दे सकता है भारत

नई दिल्ली, प्रेट्र। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि भारत अफ्रीका का एक ईमानदार साझेदार है और इसका सहयोग स्थानीय समुदायों को बाहर निकालने के बजाय देशों को सशक्त बनाना है। हालांकि, उन्होंने भारत-अफ्रीका साझेदारी पर एक ऑनलाइन सम्मेलन के दौरान अपनी टिप्पणी में चीन का उल्लेख नहीं किया, लेकिन उनका इशारा उसी की तरफ था।

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत अफ्रीका के सबसे भरोसेमंद साझेदार होने का वादा कर सकता है। दोनों पक्षों के बीच सहयोग के नए क्षेत्र के रूप में समुद्री सुरक्षा की पहचान की गई है। विदेश मंत्री ने कहा कि महामारी और लॉकडाउन के बावजूद हमने अपनी महत्वपूर्ण आपूर्ति लाइनों को अफ्रीका के लिए खुला रखा है। भारत पारंपरिक रूप से अफ्रीका महाद्वीप का करीबी सहयोगी रहा है। हालांकि, चीन पिछले कुछ वर्षो में संसाधन संपन्न महाद्वीप पर अपने आर्थिक प्रभाव को बढ़ा रहा है।

"India’s engagement with Africa is among the earliest and most important vectors of its foreign policy" - EAM @DrSJaishankar at the 15th CII – Exim Bank Digital Conclave on India-Africa Project Partnership. @FollowCII

Listen to his full remarks https://t.co/Ab77tRseL6" rel="nofollow pic.twitter.com/XsjcxYtiSG

— Anurag Srivastava (@MEAIndia) September 22, 2020

अरब देशों के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी संजय भट्टाचार्य ने मंगलवार को कहा कि भारत और अरब देशों के बीच राजनीतिक स्तर पर विकसित समझ और रणनीतिक साझेदारी के अनुसार आर्थिक सहयोग बढ़ाने की जरूरत है। अरब देशों के साथ भारत के संबंधों पर फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध बहुपक्षीय और विस्तृत हैं। लेकिन, इन संबंधों के और बढ़ने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी