कोरोना वैक्सीनेशन का 243वां दिन, देश में लगाई जा चुकी 76 करोड़ से अधिक डोज; जानें राज्यों का हाल

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 जनवरी से की गई। इस क्रम में बुधवार 243वें दिन तक कुल 76 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लेने वाले लोगों की संख्या 18.57 करोड़ हो गई है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 12:20 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 07:18 AM (IST)
कोरोना वैक्सीनेशन का 243वां दिन, देश में लगाई जा चुकी  76 करोड़ से अधिक डोज; जानें राज्यों का हाल
देश में अब तक लगाई जा चुकी 76 करोड़ से अधिक डोज

नई दिल्ली, एएनआइ।  कोरोना वायरस के खिलाफ 16 जनवरी को शुरू हुए टीकाकरण अभियान में अब तक वैक्सीन की 76 करोड़ 47 लाख से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं। कोविन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को रात 11 बजे तक 63.95 लाख डोज लगाई गईं।

आंकड़ों के मुताबिक अब तक 57.89 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी हैं। इनमें से 18.57 करोड़ से ज्यादा लोग दूसरी डोज भी ले चुके हैं। बुधवार को 55,124 केंद्रों पर टीके लगाए गए, जिनमें 51,801 सरकारी और 3,323 निजी टीका केंद्र शामिल हैं।

बुधवार रात 11:00 तक किस राज्य में कितने टीके

महाराष्ट्र 10.61 लाख

- मध्य प्रदेश 7.61 लाख

- हरियाणा 5.86 लाख

- राजस्थान 4.53 लाख

- उत्तर प्रदेश 3.81 लाख

- गुजरात 3.51 लाख

- दिल्ली 1.37 लाख

- बिहार 1.25 लाख

- झारखंड 1.25 लाख

- छत्तीसगढ़ 1.10 लाख

- जम्मू-कश्मीर 0.87 लाख

- उत्तराखंड 0.65 लाख

- हिमाचल 0.51 लाख

(आंकड़े कोविन पोर्टल के)

#COVID19 vaccination update - Day 243

▪️ India's cumulative vaccination coverage crosses 76 crore landmark milestone

▪️ More than 57 lakh vaccine doses administered today till 7 pm#IndiaFightsCorona #LargestVaccineDrive

Read: https://t.co/MeOHoUkQdw pic.twitter.com/GreJa4OGQJ— PIB India (@PIB_India) September 15, 2021

स्पुतनिक लाइट वैक्सीन को तीसरे चरण के परीक्षण को मंजूरी

देश के दवा महानियंत्रक (डीसीजीआइ) ने रूसी कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी के संस्करण 'स्पुतनिक लाइट' के भारत में तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दी दी है। यह सिंगल डोज वैक्सीन है। भारत में हैदराबाद की कंपनी डा. रेड्डीज लैबोरेटरी और रूसी कंपनी के बीच स्पुतनिक-वी के उत्पादन और ट्रायल को लेकर समझौता हुआ है। डा. रेड्डीज लैबोरेटरी की तरफ से ही डीजीसीआइ की विषय विशेषज्ञ समिति को वैक्सीन से जुड़े आंकड़े दिए गए थे। स्पुतनिक-वी का टीकाकरण अभियान में इस्तेमाल किया जा रहा है, हालांकि, इसका अनुपात बहुत कम है।

#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive

➡️ India's Cumulative Vaccination Coverage crosses 76 Cr landmark milestone.

➡️ More than 57 lakh Vaccine Doses administered today till 7 pm.https://t.co/6pGUZfTwNJ pic.twitter.com/KScCtVki3n— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) September 15, 2021

chat bot
आपका साथी