देश में 81 करोड़ से अधिक लगाई गईं कोरोना की वैक्सीन, युद्धस्तर पर चल रहा टीकाकरण अभियान

सरकार ने कहा कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि में भारत का कोरोना टीकाकरण अभियान आज 81 करोड़ के मील के पत्थर (817395763) को पार कर गया है। 85.68 लाख (8568026) से अधिक वैक्सीन खुराक आज शाम 7 बजे तक लगाई गई हैं।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:35 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:13 PM (IST)
देश में 81 करोड़ से अधिक लगाई गईं कोरोना की वैक्सीन, युद्धस्तर पर चल रहा टीकाकरण अभियान
सोमवार को सात बजे तक देश भर में 85.68 लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन लगाई गई

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में युद्ध स्तर पर कोरोना का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी की भारत में अब तक 81 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराकें दी जा चुकी हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को सात बजे तक देश भर में 85.68 लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई।

सरकार ने कहा कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि में भारत का कोरोना टीकाकरण अभियान आज 81 करोड़ के मील के पत्थर (81,73,95,763) को पार कर गया है। 85.68 लाख (85,68,026) से अधिक वैक्सीन खुराक आज शाम 7 बजे तक लगाई गई हैं। साथ ही कहा गया कि 64.8 फीसद पात्र आबादी ने अपनी पहली खुराक प्राप्त कर ली है, जबकि 22.2 फीसद लोगों ने वैक्सीन की अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की है।

इसी बीच मंत्रालय ने कोरोना के आंकड़ों को लेकर बताया कि पिछले 24 घंटों में 43 हजार 938 (43,938) कोरोना रोगियों के ठीक होने से यह संख्या बढ़कर कुल 3 करोड़ 27 लाख 15 हजार 105 (3,27,15,105) हो गई है। भारत में कोरोना की वसूली दर 97.72 फीसद है।

पिछले 24 घंटों में 11 लाख से अधिक हुई कोरोना की टेस्टिंग

टीकाकरण के साथ ही देश भर में तेजी के साथ कोरोना की टेस्टिंग भी की जा रही है। पिछले 24 घंटों में कुल 11 लाख 77 हजार 607 (11,77,607) लोगों का टेस्ट किया गया। भारत में अब तक कुल 55.36 करोड़ (55,36,21,766) कोरोना के टेस्ट किए जा चुके हैं। इसके साथ ही देश भर में कोरोना की टेस्टिंग क्षमता को और बढ़ाया गया है। देश में पिछले 87 दिनों से साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.07 फीसद यानी 3 फीसद से कम है। वहीं, दैनिक सकारात्मकता दर 2.57 फीसद बताई गई। पिछले 21 दिनों से दैनिक सकारात्मकता दर 3 फीसद से नीचे और लगातार 104 दिनों से 5 फीसद से नीचे बनी हुई है।

मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि भारत ने पिछले 24 घंटों में 30,256 नए मामले दर्ज किए हैं। वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामले 3 लाख 18 हजार 181 (3,18,181) हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.95 फीसद हैं।

chat bot
आपका साथी