India Covid Cases: लगातार तीसरे तीन बढ़े मामले, पिछले 24 घंटे 44,000 से अधिक केस हुए दर्ज, केरल से मिले आधे संक्रमित

भारत में नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 15 लाख 72 हजार 344 तक पहुंच चुकी है। इस दौरान सक्रिय मामले 405155 हैं। अब तक 3 करोड़ 7 लाख 43 हजार 972 लोग कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:54 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:37 PM (IST)
India Covid Cases: लगातार तीसरे तीन बढ़े मामले, पिछले 24 घंटे 44,000 से अधिक केस हुए दर्ज, केरल से मिले आधे संक्रमित
India Covid Cases: पिछले 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा मामले हुए दर्ज, 555 मौतें भी हुई

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत में फिलहाल 40,000 से ऊपर ही कोरोना के नए मामले बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले यह आंकड़ा 29,000 के करीब पहुंचा था, लेकिन फिर से मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 44,230 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 42,360 लोग ठीक भी हुए है। वहीं, पिछले घंटों 555 लोगों की मृत्यु भी हुई है। देश में इस दौरान केरल राज्य में हाल ज्यादा खराब हैं। वहां देश में कुल संक्रमितों के आधे मामले दर्ज हो रहे हैं।

भारत में नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 15 लाख 72 हजार 344 तक पहुंच चुकी है। इस दौरान सक्रिय मामले 4,05,155 हैं। वहीं, अब तक 3 करोड़ 7 लाख 43 हजार 972 लोग कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा देश में कोरोना संबंधी 4 लाख 23 हजार 217 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक 45 करोड़ 60 लाख 33 हजार 754 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

सरकार के मुताबिक, साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.43% है और दैनिक सकारात्मकता दर 2.44% है। बीते दिन कोविड के लिए 18 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया।

केरल को लेकर अधिक चिंता

केरल में कोरोना स्थिति बेकाबू होती जा रही है, जिससे तीसरी लहर का खतरा बढ़ने लगा है। केंद्र ने तत्काल उच्च स्तरीय टीम को केरल रवाना किया है। केरल में संक्रमण दर 12 फीसद से अधिक पहुंच गया है। हालात यह है कि देश में प्रतिदिन आने वाले कोरोना के नए मामलों में लगभग आधे अकेले केरल से आ रहे हैं। यही नहीं, देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों का 37 फीसद से अधिक अकेले केरल में है। यहां पिछले 24 घंटे में 22,064 लोग पॉजिटिव आए हैं। इससे पहले यहां 27 जुलाई को 22,129 और 28 जुलाई को 22,056 केस आए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक 45.55 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में 51,83,180 टीके की खुराक दी गई। वहीं, 1,06,88,664 लोगों को अब तक पूर्ण टीकाकरण के साथ राज्य सूची में महाराष्ट्र शीर्ष पर है।

भारत की COVID-19 टैली ने पिछले साल 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा, 23 अगस्त को 30 लाख का आंकड़ा, 5 सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था। पिछले साल 28 सितंबर को यह 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गई थी। देश ने इस साल 4 मई को दो करोड़ COVID-19 मामलों की बड़ी संख्या को पार कर लिया था और 23 जून को तीन करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

राजधानी दिल्ली में नहीं हुई कोई मौत

दूसरी लहर की शुरुआत के बाद से तीसरी बार, गुरुवार को दिल्ली में कोविड -19 के कारण कोई मौत दर्ज नहीं की गई। ताजा मामले की संख्या 51 रही और सकारात्मकता दर 0.08% थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 18 जुलाई और 24 जुलाई को भी, कोई भी कोविड मृत्यु दर्ज नहीं की गई थी। बुधवार को कुल मिलाकर कोविड की मौत का आंकड़ा 25,049 था। जबकि गुरुवार को अब तक दर्ज हुए मामलों की संख्या 14,36,144 थी, वहीं, 14.1 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी