India Coronavirus News: लगातार घट रहे मामले, पिछले 24 घंटे में 15 हजार केस की पुष्टि

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 हजार 144 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 17 हजार 170 मरीज ठीक हुए और 181 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान कुल सात लाख 79 हजार 377 सैंपल टेस्ट हुए।

By TaniskEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 10:05 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 10:05 AM (IST)
India Coronavirus News: लगातार घट रहे मामले, पिछले 24 घंटे में 15 हजार केस की पुष्टि
भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी।

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 हजार 144 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 17 हजार 170 मरीज ठीक हुए और 181 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान कुल सात लाख 79 हजार 377 सैंपल टेस्ट हुए। देश में अब तक कुल एक करोड़ पांच लाख 57 हजार 985 मामले सामने आ गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक्टिव केस दो लाख आठ हजार 826 है, जो कुल मामलों का 1.98 फीसद है। एक करोड़ एक लाख 96 हजार 885 लोग संक्रमण से उबर गए हैं। 96.68 फीसद मरीज ठीक हो गए हैं। अब तक एक लाख 52 हजार 274 लोगों की मौत हो गई है। डेथ रेट 1.44 फीसद है। अब तक कुल 18 करोड़ 65 लाख 44 हजार 868 सैंपल टेस्ट हो गए हैं।

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 52 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा केरल में 27, पश्चिम बंगाल में 15, उत्तर प्रदेश में 12, दिल्ली और तमिलनाडु से छह-छह लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में  50,388 हुई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 12,257, कर्नाटक में 12,162, दिल्ली में 10,738, पश्चिम बंगाल में 10,041, उत्तर प्रदेश में 8,570, आंध्र प्रदेश में 7,139, पंजाब में 5,499 और  गुजरात में 4363 लोगों की मौत हो गई है। वर्तमान में केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस है। यहां 68,633 एक्टिव केस हैं। वहीं महाराष्ट्र में 53,163 एक्टिव केस हैं। 

कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत

बता दें कि देश में शनिवार को कोरोना टीकाकरण अभियान की भी शुरुआत हो गई। पहले दिन देश के तीन हजार से अधिक केंद्रों पर एक साथ शुरू हुए विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के पहले दिन ही 1,91,181 स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मियों और डाक्टरों को टीका लगाया गया। 

chat bot
आपका साथी