India Coronavirus News: बीते 24 घंटे में तीन महीने में सबसे कम केस सामने आए, 68 दिनों में सबसे कम मौतें

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है। बीते 24 घंटे में 91 दिन में सबसे कम मामले सामने आए हैं। इस दौरान मरने वालों की संख्या 68 दिनों में सबसे कम रही। इसके अलावा एक्टिव केस की संख्या 79 दिन बाद सात लाख से नीचे आई है।

By TaniskEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 10:57 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 11:29 AM (IST)
India Coronavirus News: बीते 24 घंटे में तीन महीने में सबसे कम केस सामने आए, 68 दिनों में सबसे कम मौतें
देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है।

नईदिल्ली, एजेंसियां। देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है। बीते 24 घंटे में 91 दिन में सबसे कम मामले सामने आए हैं। इस दौरान 50 हजार से कम मामले सामने आए। वहीं मरने वालों की संख्या 68 दिनों में सबसे कम रही। इसके अलावा एक्टिव केस की संख्या 79 दिन बाद सात लाख से नीचे आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 42 हजार 640 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1167 लोगों की मौत हुई। वहीं 81 हजार 839 मरीज संक्रमण से उबरे हैं। कोरोना वायरस के लिए 16,64,360 सैंपल टेस्ट किए गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के दो करोड़ 99 लाख 77 हजार मामले सामने आए हैं। इनमें से दो करोड़ 89 लाख 26 हजार 038 मरीज ठीक हो गए हैं। मरने वालों की कुल संख्या तीन लाख 89 हजार 302 है। वहीं एक्टिव केस छह लाख 62 हजार 521 है। रिकवरी रेट बढ़कर 96.49 फीसद हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.56% है। डेथ रेट 1.30 फीसद और एक्टिव केस 2.21 फीसद है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसाप सोमवार 21 जून तक कुल 39,40,72,142 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

रिकॉर्ड टीकाकरण, पहली बार एक दिन में लगे 85 लाख अधिक टीके

बीते 24 घंटे में कोरोना का रिकॉर्ड टीकाकरण हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कल एक दिन में 86.16 लाख (86,16,373) लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। ये अब तक दुनिया में एक दिन में सबसे ज़्यादा कोरोना टीकाकरण का रिकॉर्ड है। अब तक कुल वैक्सीन की 28 करोड़ 87 लाख 66 हजार 201 डोज लगा दी गई है। सात जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण को केंद्रीकृत करते हुए 21 जून से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त टीका लगाने का एलान किया था। अभियान रे पहले दिन की रफ्तार से दिसंबर तक सभी लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने का भरोसा बढ़ा है। एसबीआइ ने 31 दिसंबर तक सभी लोगों के टीकाकरण के लिए प्रतिदिन 72 लाख डोज देने की जरूरत बताई है ।

chat bot
आपका साथी