India Coronavirus News: आठ लाख 49 हजार से ज्यादा केस, पांच लाख 34 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 849553 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 292258 एक्टिव केस हैं। 534621 ठीक हो चुके हैं।

By TaniskEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 09:58 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:58 AM (IST)
India Coronavirus News: आठ लाख 49 हजार से ज्यादा केस, पांच लाख 34 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक
India Coronavirus News: आठ लाख 49 हजार से ज्यादा केस, पांच लाख 34 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक

नई दिल्ली, जेएनएन। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 8,49,553 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 2,92,258 एक्टिव केस हैं। 5,34,621 ठीक हो चुके हैं। वहीं 22,674 लोगों की इससे मौत हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 28,637 मामले सामने आए हैं और 551 लोगों की मौत हो गई। 62.93 फीसद मरीज संक्रमण से उबर गए हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार इस दौरान 2,80,151 टेस्ट हुए हैं। देशभर में कुल अब तक 1,15,87,153 टेस्ट हो गए हैं। 

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां 2,46,600 मामले सामने आए हैं। 99,499 एक्टिव केस हैं। 1,36,985 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 10,116 लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में 1,34,226 मामले सामने आए हैं। इनमें से 46,413 एक्टिव केस है। 85,915 लोग ठीक हो गए हैं। 1898 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली 1,10,921 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 19895 एक्टिव केस है। 87,692 लोग ठीक हो गए हैं और 3334 लोगों की मौत हो गई है।

गुजरात में 40,941 और कर्नाटक में 36,216  केस सामने आए

गुजरात में 40,941 केस सामने आए हैं। इनमें से 10,260 एक्टिव केस है। 28,649 लोग ठीक हो गए हैं और 2032 लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक में 36,216 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 20,887 एक्टिव केस है। 14,716 लोग ठीक हो गए हैं। 613 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में 35,092 मामले सामने आए हैं। इनमें से 11,490 एक्टिव केस हैं। 22,689 लोग ठीक हो गए हैं और 913 लोगों की मौत हो गई है।

तेलंगाना में 33,402 और राजस्थान में 23,748  मामले सामने आए

तेलंगाना में 33,402 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 12,135 एक्टिव केस हैं। 20,919 लोग ठीक हो गए हैं और 348 लोगों की मौत हो गई है। आंध्र प्रदेश में 27,235 मामले सामने आए हैं। इनमें से 12,533 एक्टिव केस हैं। 14,393 लोग ठीक हो गए हैं और 309 लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान में 23,748 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 5376 एक्टिव केस है। 17,869 मरीज ठीक हो गए हैं और 503 मरीजों की मौत हो गई है।

chat bot
आपका साथी