India Coronavirus Cases: भारत में पिछले 24 घंटों में 29,689 नए मामले हुए दर्ज, 17 मार्च के बाद सबसे कम संख्या

पिछले 24 घंटे के दौरान 415 नई मौतें भी हुई। इनसे कुल मौतों की संख्या 421382 हो गई है। इसके अलावा बीते दिन कुल 42363 लोगों ने कोरोना को मात दी। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 398100 है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:45 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:55 AM (IST)
India Coronavirus Cases: भारत में पिछले 24 घंटों में 29,689 नए मामले हुए दर्ज, 17 मार्च के बाद सबसे कम संख्या
भारत में पिछले 24 घंटों में 29,689 नए मामले हुए रिपोर्ट, 17 मार्च के बाद सबसे कम संख्या

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में पिछले 24 घंटों में 29,689 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कोरोना अपडेट में इसकी जानकारी दी। बता दें कि 17 मार्च के बाद से यह पहला मौका है, जब कोरोना के नए मामलों का इतने कम हुए हो। वहीं, भारत में अब तक कुल 3,14,40,951 पॉजिटिव मामले दर्ज हो चुके हैं। केवल संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद भारत में कोरोना संक्रमण के इतने मामले दर्ज हुए हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान 415 नई मौतें भी हुई। इनसे कुल मौतों की संख्या 4,21,382 हो गई है। इसके अलावा बीते दिन कुल 42,363 लोगों ने कोरोना को मात दी। अब तक कुल 3,06,21,469 की संख्या में लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 3,98,100 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 'भारत में 132 दिनों के बाद कोरोना वायरस के नए मामले 30,000 से कम आए हैं।​ रिकवरी रेट बढ़कर 97.39% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.73% है।' इसके अलावा वैक्सीन पर भी जानकारी दी गई। देश में देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 66,03,112 वैक्सीन लगाई गईं हैं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 44,19,12,395 हो गया है।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कितनी दी गई वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 45.73 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 2.28 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,20,110 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 45,91,64,121 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी