विदेश सचिव ने रूसी उप-विदेश मंत्री से की बात, अंतरराष्ट्रीय मसलों पर चर्चा

दोनों ने इस साल के आखिर में होने वाले भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन से पूर्व की तैयारी बैठक के बारे में भी चर्चा की।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:24 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:24 AM (IST)
विदेश सचिव ने रूसी उप-विदेश मंत्री से की बात, अंतरराष्ट्रीय मसलों पर चर्चा
विदेश सचिव ने रूसी उप-विदेश मंत्री से की बात, अंतरराष्ट्रीय मसलों पर चर्चा

नई दिल्ली, प्रेट्र। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रंगला ने मंगलवार को रूसी उप-विदेश मंत्री इगोर मोर्गूलोव से टेलीफोन पर द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मसलों पर बातचीत की।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि उन्होंने आगामी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और पांच देशों के समूह ब्रिक्स की बैठकों के संबंध में विचार-विमर्श किया। दोनों ने इस साल के आखिर में होने वाले भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन से पूर्व की तैयारी बैठक के बारे में भी चर्चा की।                                                         

बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने नियमित संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की। मालूम हो कि ब्रिक्स और एससीओ दोनों ही समूह भारत के लिए बेहद अहम हैं। ब्रिक्स दुनिया की आधी आबादी यानी 3.6 अरब से ज्यादा लोगों का प्रतिनिधित्व करता है जबकि एससीओ को नाटो के जवाब के रूप में देखा जाता है जो दुनिया की करीब 44 फीसद आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।

chat bot
आपका साथी