बीते 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 61 लाख डोज लगाई गई, अबतक कुल 75.89 करोड़ टीके लगाए गए

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रतिदिन औसतन 65 लाख टीके लगाए जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना टीके के 61 लाख 15 हजार 690 डोज लगाए गए हैं। कुल अबतक 75.89 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

By TaniskEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 04:18 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 06:29 PM (IST)
बीते 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 61 लाख डोज लगाई गई, अबतक कुल 75.89 करोड़ टीके लगाए गए
देश में कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रतिदिन औसतन 65 लाख टीके लगाए जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना टीके के 61 लाख 15 हजार 690 डोज लगाए गए हैं। कुल अबतक 75.89 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार, 76 लाख 68 हजार 216 सत्रों में अब तक देशभर में कोरोना टीकों की 75 करोड़ 89 लाख 12 हजार 277 खुराक लगाई जा चुकी हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कुल एक करोड़ तीन लाख 65 हजार 064 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक दे दी गई है और 86 लाख 27 हजार 893 को दोनों खुराक दे दी गई है। एक करोड़ 83 लाख 39 हजार 480 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली खुराक दे दी गई है और वहीं एक करोड़, 41 लाख 57 हजार 234 को वैक्सीन की दोनों खुराक दे दी गई है। 18-44 वर्ष के आयु वर्ग 30 करोड़ 62 लाख 20 हजार 932 लोगों की पहली खुराक और 4 करोड़ 70 लाख 46 हजार 927 लोगों टीके की दोनों खुराक दे दी गई है।

एक्टिव केस तीन लाख 51 हजार

देश में कोरोना के मामले फिलहाल काबू में दिखाई दे रहे हैं। पिछले 80 दिनों से दैनिक मामलों की संख्या 50 हजार से कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27 हजार 176 मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 284 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 38 हजार 012 मरीज ठीक हुए। एक्टिव केस तीन लाख 51 हजार 087 है। रिकवरी रेट 97.62 फीसद है। पाजिटिविटी रेट 1.69 फीसद है। इस दौरान कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए बीते 24 घंटे में 16 लाख 10 हजार 829 सैंपल टेस्ट हुए। कुल अबतक 54 करोड़ 60 लाख 55 हजार 796 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। 

chat bot
आपका साथी