देश में वैक्सीन लेने वालों की संख्या जल्द हो जाएगी 50 करोड़, संख्या में दुनिया में दूसरे नंबर पर भारत

देश में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण महाअभियान ने जोर पकड़ लिया है। टीकाकरण अभियान के तहत भारत में जल्द ही टीके लागाने की संख्या 50 करोड़ के पार होने वाली है जिसके साथ ही भारत वैक्सीन लगाने की की रेस में दूसरे नंबर पर आ जाएगा।

By Avinash RaiEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:06 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:06 PM (IST)
देश में वैक्सीन लेने वालों की संख्या जल्द हो जाएगी 50 करोड़, संख्या में दुनिया में दूसरे नंबर पर भारत
देश में वैक्सीन लेने वालों की संख्या जल्द हो जाएगी 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, पीआइबी। देश में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण महाअभियान ने जोर पकड़ लिया है। टीकाकरण अभियान के तहत भारत में जल्द ही टीके लागाने की संख्या 50 करोड़ के पार होने वाली है, जिसके साथ ही भारत वैक्सीन लगाने की रेस में दूसरे नंबर पर आ जाएगा। देश में कोरोना टीकाकरण अभियान को चलते हुए 193 दिन हो गए है। अब तक भारत में 44.58 करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

जानें कितने लोगों को लगाए गए देश भर में टीके

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार आज शाम 7 बजे तक देश भर में टीके लगाने की संख्या 44,58,39,699 के पास हो गई, तो वहीं आज के दिन ​36.87 लाख (36,87,239) से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 साल से 44 साल तक के 17,71,541 लोगों को पहली खुराक और दूसरी खुराक पाने वाले लोगों की संख्या 2,69,421 है। तो वहीं पहली खुराक पाने वालों की कुल संख्या 14,43,08,571 हो गई और टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से कुल 68,72,779 लोगों ने अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की है।

इन पांच राज्यों में 1 करोड़ से अधिक लगाए गए टीके

इन पांच राज्यों गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 18 साल से 44 साल तक के लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक खुराक दी है। गुजरात में पहली खुराक पाने वालों की संख्या 1.05,84,882 , तो वहीं दूसरी खुराक पाने वालों की संख्या 462899 है।

पहली खुराक के रूप में इन तेरह राज्यों में 10 लाख से अधिक लगाए गए टीके

आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18 साल से 44 साल तक के 10 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी