मध्य प्रदेश में 10 दिन में नौ फीसद कम हुई संक्रमण दर, 5412 मिले कोरोना के नए मरीज

प्रदेश के विभिन्न जिलों में सोमवार को कोरोना से 70 मरीजों की मौत दर्ज की गई। इनमें 25 जिले ऐसे हैं जहां एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं चार जिलों में नए मरीजों की संख्या भी 10 से नीचे रही है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 05:43 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 05:43 PM (IST)
मध्य प्रदेश में 10 दिन में नौ फीसद कम हुई संक्रमण दर, 5412 मिले कोरोना के नए मरीज
69,454 सैंपल की जांच में मिले ये मरीज

भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर लगातार कम हो रही है। 10 दिन के भीतर संक्रमण दर नौ फीसद तक कम हो गई है। हालांकि, इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि आरटी-पीसीआर जांच की तुलना में रैपिड एंटीजन किट से ज्यादा सैंपलों की जांच की जा रही है। सोमवार को प्रदेश भर में 69,454 सैंपल की जांच की गई। इसमें 5,412 नए मरीज मिले हैं। यानी संक्रमण दर 7.79 फीसद रही। इनमें 40,895 सैंपल की जांच रैपिड किट से की गई, जिसकी संक्रमण दर सिर्फ तीन फीसद रही। प्रदेश के विभिन्न जिलों में सोमवार को कोरोना से 70 मरीजों की मौत दर्ज की गई। इनमें 25 जिले ऐसे हैं जहां एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं चार जिलों में नए मरीजों की संख्या भी 10 से नीचे रही है। हालांकि, मौत के यह आंकड़े सरकारी हैं। हकीकत में इससे ज्यादा मौतें हो रही हैं। विश्राम घाटों से आ रहे आंकड़े सरकारी संख्या से ज्यादा हैं।

जिले जहां सोमवार को 10 से कम नए मरीज मिले

खंडवा- 02 मरीज

आलीराजपुर- 05 मरीज

झाबुआ- 06 मरीज

अशोक नगर- 09 मरीज

प्रदेश में अब तक की कोरोना की स्थिति

कुल संक्रमित-7,42,718   

अब तक मौत - 7,139

अब तक स्वस्थ- 6,52,612

स्वस्थ होने की दर- 88 फीसद

सक्रिय मरीज -82,967

सक्रिय मरीजों में होम आइसोलेशन में- 65 फीसद

इस तरह कम हो रहे मरीज और संक्रमण दर

दिन           जांच        संक्रमित     संक्रमण दर (फीसद में)

17 मई      69,454    5,412           7.79

16 मई      64,741    5,921           9.1

15 मई     66,511    7,106            10.6

14 मई     68,504     7,571          11.0

13 मई     68,351     8,087          11.8

12 मई     66,206    8,419          12.7

11 मई     64,677    8,970          13.8

10 मई     68,351    8,087          11.8

09 मई     66,206    9,754          14.7

08 मई     65,282   11,051         16.9

chat bot
आपका साथी