मौसमी बीमारियों का होगा सफाया, मलेरिया के पूर्वानुमान के लिए आंकड़े उपलब्ध कराएगा मौसम विभाग

भारत मौसम विभाग (आइएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि मौसम विभाग मलेरिया पूर्वानुमान (forecasting malaria) जारी करने के लिए मौसम संबंधी आंकड़े उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि ओडिशा में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:32 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:32 AM (IST)
मौसमी बीमारियों का होगा सफाया, मलेरिया के पूर्वानुमान के लिए आंकड़े उपलब्ध कराएगा मौसम विभाग
भारत में मलेरिया सबसे प्रमुख स्वास्थ्य चिंताओं में से एक है।

 नई दिल्ली, प्रेट्र। आइएमडी, आइसीएमआर और एनजीओ 'मलेरिया नो मोर' मिलकर मलेरिया और जलवायु पर एक विशेषज्ञ समिति बनाने के लिए सहयोग कर रहे हैं ताकि देश से वेक्टर जनित मौसमी बीमारियों का सफाया किया जा सके। आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि मौसम विभाग, मलेरिया पूर्वानुमान जारी करने के लिए मौसम संबंधी आंकड़े उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि ओडिशा में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।

गैर-सरकारी संगठन मलेरिया नो मोर की ओर से एक बयान जारी कर बताया गया कि वह भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के साथ मिलकर मलेरिया और जलवायु पर इंडिया इंटरएजेंसी विशेषज्ञ समिति का गठन करने जा रहा है। यह समिति भारत में मलेरिया उन्मूलन में तेजी लाने के लिए जलवायु-आधारित समाधान पेश करेगी।

भारत में मलेरिया सबसे प्रमुख स्वास्थ्य चिंताओं में से एक है। बयान में कहा गया कि स्वास्थ्य क्षेत्र की जानकारी के साथ मौसम संबंधी जानकारी को मिलाकर, हम सूक्ष्म प्रवृत्तियों की जांच कर सकते हैं और मलेरिया पैटर्न का पूर्वानुमान कर सकते हैं।                                                    

chat bot
आपका साथी