केरल में हो सकती है भारी बारिश, आरेंज व येलो अलर्ट जारी; जानें आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को दक्षिण पश्चिम मानसून को लेकर ट्वीट किया गया। इसमें बताया गया है कि झारखंड बिहार मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून पूरी तरह वापस हो गया है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 05:51 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 07:03 AM (IST)
केरल में हो सकती है भारी बारिश, आरेंज व येलो अलर्ट जारी;  जानें  आज के मौसम का हाल
केरल में हो सकती है भारी बारिश, आरेंज व येलो अलर्ट जारी; जानें आज के मौसम का हाल

नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय मौसम विभाग ( IMD) ने सोमवार रात को ही केरल के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए मंगलवार के लिए आरेंज अलर्ट जारी कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी वहीं कुछ जगहों पर मध्यम बारिश का अनुमान है। कर्नाटक में भी आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बेंगलुरु में बारिश के कारण यहां के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (KIAL) पर जल जमाव है।

12 अक्टूबर यानि आज केरल के कोल्लम, पथनमथिट्टा, कोट्टायम, अलाफुजा, अर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए मौसम विभाग की ओर से आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं त्रिशूर, पलक्कड, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासारगोड जिलों में हल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Fairly widespread to widespread light to moderate rainfall very likely over southern peninsular India during next 5 days.Isolated very heavy rainfall very likely over Kerala and TN and isolated heavy rainfall likely over Coastal & South Interior Karnataka during 11-15 Oct,2021

— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 11, 2021

 सोमवार को जारी पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने बताया कि  अगले तीन दिनों तक मध्य महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण में में भी बादल गरजने के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही तमिलनाडु व कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को दक्षिण पश्चिम मानसून को लेकर ट्वीट किया गया। इसमें बताया गया है कि झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून पूरी तरह वापस हो गया है।

Southwest monsoon has further withdrawn from entire Jharkhand, Bihar; some more parts of Madhya Pradesh, Chattisgarh and some parts of Maharashtra, Odisha & West Bengal. pic.twitter.com/ckSAsRBGUc

— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 11, 2021

 महाराष्ट्र के मुंबई में सोमवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने मुंबई में शाम या रात को बारिश होने की भविष्यवाणी की थी। वहीं IMD ने चेन्नई और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई, क्योंकि दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

chat bot
आपका साथी