LIVE BLOG

लोकसभा में कल पेश होगा नागरिकता संशोधन विधेयक, कांग्रेस बोली - अंत तक करेंगे विरोध

<p>नागरिकता संशोधन विधेयक (CAB) सोमवार को लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पेश किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को लोकसभा में अपने सदस्यों को व्हिप जारी किया और उन्हें 9 दिसंबर से 12 बजे तक सदन में उपस्थित रहने को कहा। बता दें कि इस बिल का कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं कांग्रेस ने कहा कि आखिरी दमतक इसका विरोध करेंगे। इस विधेयक को लेकर कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर बैठक हुई। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, हम नागरिक संशोधन बिल का आखिरी दम तक विरोध करेंगे। यह हमारे संविधान, धर्मनिरपेक्ष लोकाचार, परंपरा, संस्कृति और सभ्यता का उल्लंघन है। </p>

Shashank PandeyPublish:Sun, 08 Dec 2019 08:47 AM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 11:41 PM (IST)
लोकसभा में कल पेश होगा नागरिकता संशोधन विधेयक, कांग्रेस बोली - अंत तक करेंगे विरोध
लोकसभा में कल पेश होगा नागरिकता संशोधन विधेयक, कांग्रेस बोली - अंत तक करेंगे विरोध

Highlights

  • लोकसभा में कल पेश होगा नागरिकता संशोधन विधेयक
  • भाजपा ने लोकसभा में अपने सदस्यों को व्हिप जारी किया
  • नागरिक संशोधन बिल का आखिरी दम तक विरोध करेंगे- अधीर रंजन चौधरी
08/12/2019
11:18:40 pm

साइबराबाद पुलिस के खिलाफ एक शिकायत दर्ज

 6 दिसंबर को 4 आरोपियों के खिलाफ पुलिस एनकाउंटर को लेकर साइबराबाद पुलिस के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई। यह शिकायत इसे फर्जी बताकर दर्ज कराई गई है।

A complaint was filed, today, against Cyberabad police saying that 'the encounter which was carried out by police on 6 December against the 4 accused who were involved in veterinary doctor's rape and murder case was fake'. #Telangana

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
10:45:12 pm

कसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मिलेगा मालदीव का एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल

 लोकसभा सचिवालय के अनुसार मालदीव के पीपुल्स मजिलिस के अध्यक्ष मोहम्मद नशीद के नेतृत्व में मालदीव का एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल कल संसद भवन एनेक्सी एक्सटेंशन में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मिलेगा।

Lok Sabha Secretariat: A Parliamentary delegation from Republic of Maldives led by Mohamed Nasheed, Speaker of the People’s Majilis of Maldives, will meet Lok Sabha Speaker Om Birla, in Parliament House Annex Extension, tomorrow. (file pics) pic.twitter.com/ZoWmMA029z

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
10:41:19 pm

वेस्टइंडीज ने भारत को आठ विकेट से हराया

 भारत के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए दूसरे टी 20 मैच को वेस्टइंडीज 8 विकेट से जीता।

08/12/2019
10:39:29 pm

(SAARC) ने प्रगति की है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) ने प्रगति की है, लेकिन और प्रगति की आवश्यकता है। आतंकवाद के खतरों और कृत्यों के साथ अधिक से अधिक सहयोग के हमारे प्रयासों को बार-बार चुनौती दी गई है।

08/12/2019
9:45:41 pm

देवेगौड़ा ने आज शिरडी साईंबाबा मंदिर का दौरा किया

महाराष्ट्र: जनता दल (सेक्युलर) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने आज शिरडी साईंबाबा मंदिर का दौरा किया।

Maharashtra: Janata Dal (Secular) leader and former Prime Minister HD Devegowda visited Shirdi Saibaba temple, earlier today. pic.twitter.com/uTUuuZfEp2

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
9:20:50 pm

59 रुपये प्रति किलो प्याज बेचेगी पश्चिम बंगाल सरकार

 खाद्य और आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने कहा, पश्चिम बंगाल सरकार उचित मूल्य की दुकानों से 59 रुपये प्रति किलो प्याज बेचेगी। (पीटीआइ) 

08/12/2019
9:17:12 pm

वेस्टइंडीज को दूसरे टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 171 रनों का लक्ष्य

वेस्टइंडीज ने दूसरे टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को 7 विकेट पर 170 रन पर रोका, शिवम दुबे ने 30 गेंदों में 54 रन की पारी खेली।

West Indies restrict India to 170 for 7 in the second T20 International with Shivam Dube scoring 54 off 30 balls. #INDvWI #CRICKET

— Press Trust of India (@PTI_News) December 8, 2019

08/12/2019
9:15:27 pm

मुख्य न्यायाधीश के बयान पर नायडू

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि मैंने भारत के मुख्य न्यायाधीश का एक बयान देखा, बहुत ही उपयुक्तता से उन्होंने कहा आप तुरंत न्याय नहीं दे सकते। लेकिन आप इसमें लगातार देरी नहीं कर सकते। यह हम सभी के लिए चिंता का विषय है और सभी को यह देखना चाहिए कि अपने कर्तव्यों का अच्छा प्रदर्शन हो।

Vice President Venkaiah Naidu: I saw a statement by Chief Justice of India,very aptly he said 'you can't give instant justice'.But at the same time you can't have constant delays. It's an area of concern for all of us&everyone should see to it that their duties are well performed pic.twitter.com/OIq9Cl36NK

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
9:15:13 pm

52 वां सबमरीन दिवस

आंध्र प्रदेश: 52 वें सबमरीन दिवस के अवसर पर आज विशाखापत्तनम में आईएनएस वीरबाहू के सबमरीन सेनोटाफ में एक पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया था।

Andhra Pradesh: On the occasion of 52nd Submarine Day, a wreath laying ceremony was conducted at Submarine Cenotaph, INS Virbahu in Visakhapatnam, earlier today. pic.twitter.com/DeZ0YaYniV

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
9:13:09 pm

हमले के बाद महिला ने दम तोड़ा

 छत्तीसगढ़: कोरबा इलाके में 6 दिसंबर को एक महिला पर उसके घर में एक व्यक्ति ने हमला किया था। आज उस महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। (एएनआइ)

08/12/2019
9:12:31 pm

कांग्रेस की मीटिंग के बाद बोले गौरव गोगोई

नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर 10 जनपथ पर कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक में भाग लेने के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि मैं पूर्वोत्तर के लोगों के साथ सभी पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (नेडा) दलों से अपील करता हूं कि राजनीतिक मजबूरियों के लिए भाजपा का साथ न दें।

Congress MP Gaurav Gogoi after attending Congress Parliamentary Strategy Group Meeting at 10 Janpath over #CitizenshipAmendmentBill: I appeal to all North-East Democratic Alliance (NEDA) parties to stand with your ppl of northeast. Do not side with BJP for political compulsions. pic.twitter.com/wWrKhwJazc

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
9:10:40 pm

11 लोगों की जान बचाने वाले राजेश शुक्ला अस्‍पताल में भर्ती

 दिल्ली अग्निकांड में 11 लोगों की जान बचाने वाले राजेश शुक्ला LNJP हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि मैं सभी से अपील करता हूं कि किसी भी आग लगने की घटना की जानकारी जल्द दें। अगर हमारे पास थोड़ी और पहले से जानकारी होती तो हम और लोगों की जान बचा सकते थे।

Fireman Rajesh Shukla who rescued 11 persons today in #DelhiFire, is admitted at LNJP Hospital;says,"I want to appeal to all to convey right information about any fire incident at the earliest. We could've saved more lives today as well,if we had more information a little earlier pic.twitter.com/cauPbLpbTx

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
8:21:33 pm

भारत ने दिया 171 रनों का लक्ष्‍य

IndvsWI: भारत (170/7) ने वेस्ट इंडीज को दिया 171 रनों का लक्ष्य। शिवम दुबे ने बनाया अर्धशतक।

08/12/2019
8:18:40 pm

पुणे से दिल्‍ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

 महाराष्ट्र: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पुणे में डीजीपी और इंस्‍पेक्‍टर जनरलों के सम्मेलन में भाग लेने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Maharashtra: Prime Minister Narendra Modi leaves for Delhi after attending Conference of Director Generals and Inspector Generals of Police, in Pune. pic.twitter.com/c4uru81irT

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
7:42:43 pm

काग्रेस ने कहा, नागरिक संशोधन बिल का आखिरी दम तक विरोध करेंगे

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, हम नागरिक संशोधन बिल का आखिरी दम तक विरोध करेंगे। यह हमारे संविधान, धर्मनिरपेक्ष लोकाचार, परंपरा, संस्कृति और सभ्यता का उल्लंघन है।  

Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury: We will oppose the #CitizenshipAmendmentBill tooth and nail because it is in violation of our Constitution, secular ethos, tradition, culture and civilization. pic.twitter.com/r7NIM5xhRg

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
7:21:19 pm

दो महीने में हो दुष्‍कर्म और पोस्‍को मामलों की जांच पूरी

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों को पत्र लिखेंगे। दो महीने में दुष्‍कर्म और पोस्‍को मामलों की जांच पूरी की जाए और छह महीने में ट्रायल हो। (पीटीआइ)   

08/12/2019
6:23:13 pm

सोनिया के आवास पर कांग्रेस सांसदों की बैठक

नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक के लिए पार्टी नेता सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर पहुंच रहे हैं। सोमवार को सदन में सरकार की ओर से इस बिल को पारित किए जाने को लेकर चर्चा होनी है। इसके पहले कांग्रेस अपने सांसदों के साथ मिलकर सत्ता पक्ष को घेरने के लिए रणनीति बना रही है।

Delhi: Congress leaders arrive at 10 Janpath (the official residence of party interim president Sonia Gandhi), for Congress Parliamentary Strategy Group Meeting over #CitizenshipAmendmentBill. pic.twitter.com/OPV8uWCHov

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
5:31:12 pm

बिल्डिंग का मालिक रेहान को हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक रेहान को हिरासत में ले लिया है, जहां आज पहले आग लगी थी। इस घटना में 43 लोगों की जान चली गई थी। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Maharashtra: Body of a five-year-old girl found in Linga village in Nagpur, today. Investigation is underway.

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
4:59:21 pm

कल पेश होगा नागरिकता (संशोधन) विधेयक

नागरिकता (संशोधन) विधेयक में  पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का प्रयास किया जाएगा, सोमवार को लोकसभा में इस विधेयक को पेश किया जाएगा। (पीटीआइ)

08/12/2019
4:50:51 pm

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने की जरूरत पर जोर

 उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भारतीय विश्वविद्यालयों की खराब विश्व रैंकिंग पर लताड़ा। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने की जरूरत पर जोर दिया। (पीटीआइ)

08/12/2019
4:48:51 pm

वीआईपी सुरक्षा को वापस लेने का आग्रह

 दिल्‍ली महिला आयेाग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से देश भर में दुष्‍कर्म की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस संसाधनों की कमी के कारण वीआईपी सुरक्षा को वापस लेने का आग्रह किया है। (पीटीआइ)

08/12/2019
3:35:57 pm

इस बार जन्मदिन नहीं मनाएंगी सोनिया गांधी

 कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कल (सोमवार) अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। महिला के खिलाफ बढ़ रहे अपराध की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया है। 

Congress Interim President Sonia Gandhi will not celebrate her birthday tomorrow in wake of rising crime against women across the country. pic.twitter.com/8hIKBnRNft

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
2:27:43 pm

दिल्ली अग्निकांड: केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने जताया दुख

 केंद्रीय मंत्री और चांदनी चौक से भाजपा सांसद डॉ। हर्षवर्धन ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र में आज हुई आग की घटना से बहुत दुख हुआ। हम लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है। झांसी से तुरंत ही दिल्ली लौट रहा हूं।

Union Minister&BJP MP from Chandni Chowk Dr Harsh Vardhan:Extremely saddened at the fire incident that took place in my parliamentary constituency, earlier today. Constantly in touch with the local administration. Immediately returning to Delhi from Jhansi. (file pic) #Delhifire pic.twitter.com/lvelMP8ZXr

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
2:23:44 pm

इमारत में मौजूद नहीं थे अग्नि सुरक्षा उपकरण

रानी झांसी रोड पर आग लगने की घटना पर दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने कहा कि इमारत में डीएफएस से आग की निकासी नहीं थी और परिसर में कोई अग्नि सुरक्षा उपकरण भी नहीं पाए गए थे।

Atul Garg, Chief Fire Officer, Delhi Fire Service (DFS) on fire incident at Rani Jhansi Road: The building did not have fire clearance from DFS and no fire safety equipment were found installed in the premises.

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
2:05:01 pm

बिहार पीड़ितों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली की घटना में मारे गए उन पीड़ितों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है, जो बिहार से हैं।

Chief Minister of Bihar Nitish Kumar has announced financial assistance of Rs 2 lakhs each to the victims of #DelhiFire incident who hail from Bihar. (file pic) pic.twitter.com/9hbwy6DmuE

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
1:44:16 pm

NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) के उप कमांडेंट आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि बचाव अभियान अभी भी चल रहा है, हम अभी भी इमारत में खोज अभियान चला रहे हैं।

Aditya Pratap Singh, Deputy Commandant of NDRF ( National Disaster Response Force): Rescue operation is still underway, we are still searching the building. #DelhiFire pic.twitter.com/90QOIeVvgK

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
1:33:34 pm

गौतम गंभीर ने की जांच की मांग

दिल्ली में आग की घटना पर बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा है कि मैं राजनीति में शामिल नहीं होना चाहता, लेकिन इस घटना की जांच होनी चाहिए। किसी को जिम्मेदारी लेनी है, यह एक दुखद घटना है।

Gautam Gambhir, BJP MP on #DelhiFire incident: I do not wish to indulge in politics but there must be an investigation into the incident. Someone has to take responsibility, it is a tragic incident. pic.twitter.com/pYvjCSIQr7

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
12:53:43 pm

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख सहायता

पीएम मोदी ने दिल्ली में दुखद आग के कारण अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। पीएम ने आग में गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए भी 50,000 रुपये की मंजूरी दी है।

Prime Minister's Office:PM Modi announced an ex-gratia of Rs 2 lakhs each from Prime Minister's National Relief Fund (PMNRF) for next of kin of those who have lost their lives due to tragic fire in Delhi. PM has also approved Rs 50,000 each for those seriously injured in the fire pic.twitter.com/b6hMgpvFcn

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
12:42:15 pm

बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस दर्ज

दिल्ली में फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक बिल्डिंग का मालिक फरार चल रहा है।

Delhi fire incident: Case registered under section 304 (Punishment for culpable homicide not amounting to murder) of the Indian Penal Code against owner of the building. #DelhiFire pic.twitter.com/QBKl3jNLpJ

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
12:40:10 pm

एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में लोगोx से मिलने पहुंचे। सीएम ने बताया कि एक घायल व्यक्ति 50% से अधिक जला हुआ है। 8 अन्य लोग दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। घटना में करीब 15 लोग घायल हैं।

Delhi fire incident: Chief Minister of Delhi Arvind Kejriwal met the injured admitted at LNJP hospital #DelhiFire pic.twitter.com/zGH81wp1Qw

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
12:09:49 pm

सोनिया गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली की फैक्ट्री में लगी आग में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।उन्होंने पीड़ितों और उनके परिजनों को सभी सहायता प्रदान करने के लिए सरकार से आग्रह किया है।

Congress president Sonia Gandhi expresses deepest condolences to families of those killed in Delhi factory fire; urges govt authorities to provide all assistance to victims and their kin

— Press Trust of India (@PTI_News) December 8, 2019

08/12/2019
12:04:53 pm

मालगाड़ी के 7 डिब्बे पटरी से उतरे

असम में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। असम के डिब्रूगढ़ जिले के नहरकटिया रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए।

Assam: 7 wagons of a goods train derailed near Naharkatia railway station in Dibrugarh district pic.twitter.com/HQA9la4jYB

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
11:42:34 am

घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

दिल्ली में भीषण अग्निकांड के बाद घटनास्थल पर पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है यह बहुत दुखद घटना है। मैंने इसमें मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 1-2 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। उन लोगों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।

Delhi CM Arvind Kejriwal: It is a very sad incident. I have ordered a magisterial inquiry into it. Compensation Rs 10 lakhs each to be given to families of those dead and Rs 1 lakh each to those injured. The expense of medical treatment of those injured to be borne by the govt. pic.twitter.com/JytAD9iMOj

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
11:35:16 am

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घटनास्थल पहुंचे

रानी झांसी रोड पर आग लगने की घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घटनास्थल पर पहुंचे हैं।इस घटना में अबतक 43 लोगों की मौत हो चुकी है।

Chief Minister of #Delhi Arvind Kejriwal arrives at the spot of fire incident on Rani Jhansi Road; 43 people have lost their lives in the incident. #DelhiFire pic.twitter.com/I0foxyfUX7

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
11:26:16 am

मनोज तिवारी ने किया घटनास्थल का दौरा

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली अग्निकांड के बाद घटनास्थल का दौरा किया है। यहां शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी।उन्होंने बताया कि यह एक दुखद घटना है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। बीजेपी उन परिवारों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। घायलों के लिए 25000 रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। 

BJP MP from North East Delhi, Manoj Tiwari visits Delhi fire incident site,says,"It's a sad incident. As per initial info,fire broke out due to short circuit.BJP will provide financial assistance of Rs5 lakhs each to families of those who have lost their lives&Rs25000 to injured" pic.twitter.com/yl0XQ2YvGr

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
11:08:59 am

'34 लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था'

दिल्ली की अनाज मंडी इलाके में लगी आग पर लोक नायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक किशोर सिंह ने कहा है कि घायलों की स्थिति गंभीर नहीं है, उन्हें निगरानी में रखा गया है। किशोर सिंह ने बताया कि 34 लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। निदेशक के मुताबिकृज्यादातर मौतें दूषित हवा में सांस लेने और घुटन के कारण हुई हैं।

Kishore Singh, Medical Director, Lok Nayak Hospital, Delhi: The condition of those injured is not serious, have been kept under observation. 34 people were brought dead to the hospital. #DelhiFire pic.twitter.com/fiOXVegFXO

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
10:51:39 am

NDRF की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची

दिल्ली में आग की घटना के बाद राष्ट्रीय आपदा बल (NDRF) की एक टीम घटना स्थल पर पहुंची हैं। इस घटना में अबतक 43 लोगों की मौत हो गई है।

#Delhi: A team of National Disaster Response Force (NDRF) arrives at the incident spot. 43 people have lost their lives in the fire incident. https://t.co/jmmh95PvpM pic.twitter.com/SeG3g618E8

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
10:24:07 am

मरने वालों का आंकड़ा 43 पहुंचा

दिल्ली की अनाज मंडी में आग लगने से हुए हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 43 तक पहुंच गया है। यहां आज सुबह अनाज मंडी की एक इमारत में आग लग गई है।

Death toll rises to 43 in #Delhi fire incident, according to police. pic.twitter.com/FAYd3LNoOB

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
10:05:47 am

अमित शाह ने अनाज मंडी में आग लगने पर कहा

दिल्ली में अनाज मंडी में आग लगने की दुर्घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल आधार पर हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Union Home Minister Amit Shah on #delhifire incident: Have instructed concerned authorities to provide all possible assistance on urgent basis. pic.twitter.com/AvqWx9DRE2

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
9:54:14 am

अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख

दिल्ली की अनाज मंडी में भीषण आग लगने की घटना पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आग लगने की खबर दुखद है। बचाव अभियान चल रहा है, दमकलकर्मी पूरी कोशिश कर रहे हैं।

Delhi CM Arvind Kejriwal on #delhifire, " Rescue operations are going on. Injured are being taken to hospitals". pic.twitter.com/byP7cjXLtw

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
9:53:31 am

अस्पताल में भर्ती कराए गए लोग

घायलों को 4 अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों को आरएमएल, एलएनजेपी, हिंदू राव और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड लोगों को बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा हुआ है। इस दुर्घटना में अबतक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

08/12/2019
9:42:47 am

मरने वालों का आंकड़ा 35 तक पहुंचा

दिल्ली पुलिस के मुताबिक अनाज मंडी में आग लगने से मरने वालों का आंकड़ा 35 तक पहुंच गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी दी है।

#UPDATE- Delhi Police: 35 people dead in fire incident at Anaj Mandi, Rani Jhansi Road https://t.co/DWmD55nnq4

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
9:34:38 am

50 से ज्यादा लोगों को बचाया गया

दिल्ली की अनाज मंडी में लगी आग इतनी भयानक थी कि इसपर काबू पाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया है। इसे दिल्ली का अबतक का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन बताया जा रहा है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में 50 से ज्यादा लोगों को अबतक बचाया जा चुका है।

 

Atul Garg, Chief Fire Officer, Delhi Fire Service on fire incident at Rani Jhansi Road: Till now we have rescued more than 50 people, most of them were affected due to smoke. https://t.co/grdMZeXvbj pic.twitter.com/Gm1sqHOt7R

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
9:21:37 am

आग लगने से 32 लोगों की मौत

दिल्ली की अनाज मंडी में आग लगने से 32 लोगों की मौत हो गई है।

#Delhi: 32 people dead in fire incident at Rani Jhansi Road, says Delhi Police pic.twitter.com/bSFKc98btO

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
9:05:13 am

अनाज मंडी में लगी आग, कई की मौत

दिल्ली में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी में आज तड़के एक घर में आग लग गई। इसमें कई लोगों की मौत की खबर है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी, ने कहा है किअब तक हमने 50 से अधिक लोगों को बचाया है, जिनमें से अधिकांश धुएं के कारण प्रभावित हुए थे।

Atul Garg, Chief Fire Officer, Delhi Fire Service on fire incident at Rani Jhansi Road: Till now we have rescued more than 50 people, most of them were affected due to smoke. https://t.co/grdMZeXvbj pic.twitter.com/Gm1sqHOt7R

— ANI (@ANI) December 8, 2019

08/12/2019
8:59:26 am

दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण

दिल्ली में एकबार फिर प्रदूषण बढ़ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम (इंडिया गेट सर्कल) के आसपास के इलाके में बेहद गंभीर श्रेणी में वायु की गुणवत्ता बताई जा रही है।

Delhi: Air quality in 'Very Poor' category, in area around Major Dhyan Chand National Stadium (India Gate circle), according to Central Pollution Control Board pic.twitter.com/2ndlc10reC

— ANI (@ANI) December 8, 2019

chat bot
आपका साथी