छठ पूजा के दौरान सुरक्षित व्यवहार के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय जारी करेगा मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा के गीत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि वह आगामी छठ पूजा के दौरान कोविड सुरक्षित व्यवहार के पालन के लिए सार्वजनिक भागीदारी की मांग करने के लिए प्रसिद्ध लोक और शास्त्रीय गायक और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित शारदा सिन्हा द्वारा एक आडियो-विजुअल गीत जारी करेगा।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:49 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 08:02 PM (IST)
छठ पूजा के दौरान सुरक्षित व्यवहार के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय जारी करेगा मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा के गीत
प्रसिद्ध लोक और शास्त्रीय गायक और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित शारदा सिन्हा

 नई दिल्ली, एएनआइ। यूपी, बिहार समेत उत्तर भारत के मशहूर त्योहार छठ पूजा को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ी पहल की है। मंत्रालय का कहना है कि वह आगामी छठ पूजा के दौरान कोविड सुरक्षित व्यवहार के पालन के लिए सार्वजनिक भागीदारी की मांग करने के लिए प्रसिद्ध लोक और शास्त्रीय गायिका और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित शारदा सिन्हा द्वारा एक आडियो-विजुअल गीत जारी करेगा। छठ पूजा पर शारदा सिन्हा के गाने काफी सुने जाते हैं और उनके गाने माहौल को भक्तिमय बना देते हैं। यह पर्व खासतौर पर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

चार दिवसीय का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से ये महापर्व शुरू हो जाता है। इस साल छठ पूजा आठ से 11 नवबंर के बीच मनाई जाएगी। त्योहारों और चुनावी मौसम में कोविड-19 के मामलों में ना सिर्फ इजाफा हो रहा है, बल्कि मरने वालों का आंकड़ा भी डराने वाला है। त्योहारी मौसम में कोरोना का बढ़ता खतरा देख विशेषज्ञ पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही एक बार फिर बड़े खतरे को न्योता दे सकती है। छठ पूजा और दीपावली के त्योहार को देखते हुए माना जा रहा है कि केस में इजाफा हो सकता है, जिससे पहले वाली स्थिति खड़ी हो सकती है। पिछले साल भी त्योहारी सीजन में जबरदस्त उछाल आया था, जिसके बाद मार्च में लाकडाउन की नौबत आ गई थी

Maharashtra: Fans of actor Shah Rukh Khan celebrate outside his residence 'Mannat' in Mumbai after Bombay High Court granted bail to his son Aryan in the drugs-on-cruise case pic.twitter.com/QytqfgFYnH

— ANI (@ANI) October 28, 2021

दिल्ली में मनाई जाएगी छठ पूजा

दिल्ली में छठ पूजा को सार्वजनिक रूप से मनाने की अनुमति मिल गई है। यह पूजा सरकार द्वारा पहले से तय किए गए स्थानों पर बहुत सख्त प्रोटोकाल के साथ मनाई जाएगी। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल के पालन के साथ सार्वजनिक स्थानों पर बेहद सीमित संख्या में लोगों को अनुमति दी जाएगी।

छठ पूजा बिहार अलर्ट मोड में

छठ पूजा को लेकर बिहार भी अलर्ट मोड पर है। छठ पूजा तक हर दिन बिहार में 2.25 लाख लोगों की कोरोना जांच और अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण के लिए सबसे अधिक संवेदनशील रहे पटना जिले में हर दिन 14 हजार आशंकितों की जांच हर दिन करने का लक्ष्य दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

chat bot
आपका साथी