वैध दस्तावेजों के साथ देश के बाहर जाने वाले लोगों के साथ कोई समस्या नहीं: हरदीप सिंह पुरी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि केंद्र के पास भारत से विदेश जाने के लिए वैध दस्तावेजों वाले लोगों से कोई समस्या नहीं है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 07:58 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 07:58 AM (IST)
वैध दस्तावेजों के साथ देश के बाहर जाने वाले लोगों के साथ कोई समस्या नहीं: हरदीप सिंह पुरी
वैध दस्तावेजों के साथ देश के बाहर जाने वाले लोगों के साथ कोई समस्या नहीं: हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के कारण देशभर में लागू किए लॉकडाउन की अवधी को बढ़ाकर 30 जून तक के लिए कर दिया है। हालांकि पिछले दो महीने से भी अधिक समय से लागू लॉकडाउन को अब केवल कंटेनमेंट जोन तक सीमित किया गया है। साथ ही कई तरह की पाबंदियां भी हटा दी गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि केंद्र के पास भारत से विदेश (केवल उन देशों में जहां विदेशियों का प्रवेश को अनुमति मिली है) जाने के लिए वैध दस्तावेजों वाले लोगों से कोई समस्या नहीं है। 

एक ट्वीट में मंत्री ने कहा कि यूएई के वैध निवास परमिट रखने वाले कई लोग हमें देश वापस जाने के लिए संपर्क कर रहे हैं। यह वहां के स्थानीय अधिकारियों पर निर्भर है कि वे इस पर क्या फैसला करेंगे। बता दें कि वर्तमान में, यूएई और अन्य देशों में विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध है।

पुरी ने आगे कहा कि हमें उन लोगों के साथ कोई समस्या नहीं है जिनके पास वैध दस्तावेज हैं जो भारत से बाहर देशों में उड़ान भरना चाहते हैं। वह उन देशों में उड़ान भर सकते हैं जो विदेशियों को प्रवेश करने की अनुमति दे रहे हैं। इस प्रतिबंध के कारण, यूएई के लिए हमारी निकासी उड़ानें भारत से खाली जा रही हैं।  स्थानीय अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद लोग जल्द ही उड़ान भर सकते हैं। 

इससे पहले, मंत्री ने एक ट्वीट में बताया कि वंदे भारत के दूसरे चरण में, एयर इंडिया ने टोरंटो के लिए तीन उड़ानें और वैंकूवर के लिए दो उड़ानें संचालित कीं।

वंदे भारत के दूसरे चरण में एयर इंडिया ने टोरंटो के लिए 3 उड़ानें संचालित कीं और वैंकूवर के लिए 2 उड़ानें भरीं, जिस पर 1343 भारत लौट आए। 1417 लोगों ने भारत से उड़ान भरी। 8 और 12 जून 2020 को टोरंटो के लिए 2 और उड़ानें निर्धारित हैं। हम कनाडा और अमेरिका के लिए और अधिक उड़ानों की योजना बना रहे हैं, "उन्होंने कहा। 

chat bot
आपका साथी