अरुणाचल प्रदेश को हरदीप सिंह पुरी ने किया वादा-केंद्र की तरफ से विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी मदद

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरोसा दिया है कि अरुणाचल प्रदेश में चल रहे विकास कार्यो के लिए केंद्र की तरफ से जरूरी धन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान उसने ठोस कचरा निस्तारण प्लांट नालों व बहुस्तरीय कार पार्किग के निर्माण के लिए धन की मांग की गई।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 01:52 AM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 01:52 AM (IST)
अरुणाचल प्रदेश को हरदीप सिंह पुरी ने किया वादा-केंद्र की तरफ से विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी मदद
अरुणाचल प्रदेश को हरदीप सिंह पुरी ने किया वादा-केंद्र की तरफ से विकास कार्यों के मिलेगी मदद

ईटानगर, प्रेट्र। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरोसा दिया है कि अरुणाचल प्रदेश में चल रहे विकास कार्यो के लिए केंद्र की तरफ से जरूरी धन उपलब्ध कराए जाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ईटानगर नगर निगम के अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को दिल्ली में आवास व शहरी मामलों के मंत्री से मुलाकात की। इसका नेतृत्व मेयर टामे फसांग कर रहे थे।

टीम ने मंत्री के समक्ष राज्य की राजधानी ईटानगर व उसके आसपास के इलाकों के विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस दौरान उसने ठोस कचरा निस्तारण प्लांट, नालों व बहुस्तरीय कार पार्किग के निर्माण के लिए धन की मांग की।

फसांग ने कहा कि राज्य के आर्थिक विकास के लिए ईटानगर में आधारभूत संरचनाओं के विकास की जरूरत है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने टीम की प्रशंसा की और भरोसा दिलाया कि उनकी परियोजनाओं के लिए केंद्र की तरफ से धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश दौरे का भी भरोसा दिया।

chat bot
आपका साथी