तमिलनाडु: चेन्नई एयरपोर्ट पर 6 यात्रियों के पास से मिला लाखों का गोल्ड, जांच में जुटी पुलिस

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कई मामलों में 6 यात्रियों के पास से लाखों का सोना (Gold) बरामद किया गया। इनके पास से 1.6 किलोग्राम सोना जब्त किया गया।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 09:10 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 10:55 AM (IST)
तमिलनाडु: चेन्नई एयरपोर्ट पर 6 यात्रियों के पास से मिला लाखों का गोल्ड, जांच में जुटी पुलिस
तमिलनाडु: चेन्नई एयरपोर्ट पर 6 यात्रियों के पास से मिला लाखों का गोल्ड, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई, एएनआइ। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में कई मामलों में 6 यात्रियों के पास से लाखों का सोना (Gold) बरामद किया गया। इनके पास से 1.6 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। जिसकी कीमत 59 लाख बताई जा रही है।  चेन्नई एयरपोर्ट से ये मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, यात्रियों में से एक ने जूते में 231 ग्राम सोना छुपाया था, और बॉल प्वाइंट पेन की रिफिल, सामान में अपने चेक में रखी थी। फिलहाल इन यात्रियों को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की जा रही है।  इससे पहले भी चेन्नई एयरपोर्ट पर दो महिलाओं को पेट में सोना छिपाते हुए गिरफ्तार किया गया था। यह घटना 6 नवंबर 2019 की है। 

चेन्नई में सोना तस्करी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले 19 अक्टूबर 2019 को भी चेन्नई से दो लोगों को पकड़ा गया था। ये आरोपी दुबई से सोना तस्करी करके चेन्नई लेकर जा रहे थे। सोने की रकम 36 लाख बताई गई है। चेन्नई एयरपोर्ट अधिकारियों ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया। 

केरल के त्रिशूर से भी हो चुकी ऐसी घटना

केरल के त्रिशूर जिले से भी 23 जगहों पर छापेमारी में 123 किलोग्राम सोना बरामद करने की खबर आ चुकी है। बरामद किए सोने की रकम 50 करोड़ बताई जा रही है।  

सोने की तस्करी रोके लगाने पर एक्शन में आई सरकार

सोने के रूप में रखे कालेधन को रिकवर करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस संदर्भ में सरकार की तरफ से गोल्ड एमनेस्टी स्कीम लाने की तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नई योजना के तहत अघोषित सोने की जानकारी और उस पर टैक्स देकर इसे वैध सोने में बदला जा सकेगा। इस दौरान जिस खरीद की रसीद उपलब्ध नहीं होगी उस पर पूरा टैक्स चुकाना होगा। ऐसे में सोने की तस्करी पर भी रोक लगाने में सहूलियत मिलेगी। 

chat bot
आपका साथी