दूसरी लहर में चार महीने बाद चार लाख से नीचे आए सक्रिय मामले, देश में अब तक वैक्सीन की 44 करोड़ 19 लाख डोज लगाई गईं

Corona Epidemic कोरोना महामारी की दूसरी लहर में चार महीने बाद सक्रिय मामले चार लाख से नीचे आए हैं। करीब साढ़े चार महीने बाद पहली बार एक दिन में 30 हजार से कम नए मामले भी पाए गए हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:08 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:08 PM (IST)
दूसरी लहर में चार महीने बाद चार लाख से नीचे आए सक्रिय मामले, देश में अब तक वैक्सीन की 44 करोड़ 19 लाख डोज लगाई गईं
देश में अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की 44.19 करोड़ डोज लगाई गईं

जेएनएन, नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में चार महीने बाद सक्रिय मामले चार लाख से नीचे आए हैं। करीब साढ़े चार महीने बाद पहली बार एक दिन में 30 हजार से कम नए मामले भी पाए गए हैं।

24 घंटे में 132 दिन बाद 29,689 नए केस मिले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 132 दिन बाद 29,689 नए केस मिले हैं और 124 दिन बाद सक्रिय मामले 3,98,100 रह गए हैं। एक दिन में सक्रिय मामलों में 13,089 की कमी हुई है।

अब तक वैक्सीन की 44 करोड़ 19 लाख डोज लगाई गई

मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को सुबह सात बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की 44.19 करोड़ डोज लगाई गई हैं। इसमें पिछले 24 घंटे के दौरान लगाई गईं 65.86 लाख डोज भी शामिल हैं। मंत्रालय के मुताबिक अभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास 2.28 करोड़ डोज बची हैं। केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 45.73 करोड़ डोज मुहैया कराई जा चुकी हैं और 24.11 लाख डोज जल्द ही उन्हें उपलब्ध करा दी जाएंगी।

देश में कोरोना की स्थिति

24 घंटे में नए मामले 29,689

कुल सक्रिय मामले 3,98,100

24 घंटे में टीकाकरण 65.86 लाख

कुल टीकाकरण 44.19 करोड़

मंगलवार सुबह आठ बजे तक कोरोना की स्थिति

नए मामले 29,689

कुल मामले 3,14,40,951

सक्रिय मामले 3,98,100

मौतें (24 घंटे में) 415

कुल मौतें 4,21,382

ठीक होने की दर 97.39 फीसद

मृत्यु दर 1.34 फीसद

पाजिटिविटी दर 1.73 फीसद

सा. पाजिटिविटी दर 2.33 फीसद

जांचें (सोमवार) 17,20,110

कुल जांचें 45,91,64,121

मंगलवार शाम छह बजे तक किस राज्य में कितने टीके

महाराष्ट्र 5.34 लाख

उत्तर प्रदेश 4.29 लाख

गुजरात 3.53 लाख

राजस्थान 2.14 लाख

बिहार 1.57 लाख

हरियाणा 0.73 लाख

झारखंड 0.72 लाख

हिमाचल 0.53 लाख

उत्तराखंड 0.38 लाख

दिल्ली 0.37 लाख

छत्तीसगढ़ 0.36 लाख

जम्मू-कश्मीर 0.25 लाख

मध्य प्रदेश 0.20 लाख

(कोविन प्लेटफार्म के आंकड़े)

chat bot
आपका साथी