नेपाल के पूर्व पीएम ने COVID-19 वैक्सीन के लिए भारत को कहा धन्यवाद, खराब हुए द्विपक्षीय संबंधों पर कही ये बात

नेपाल ने पिछले महीने कोरोना वायरस वैक्सीन की दस लाख खुराक की दूसरी खेप भारत से प्राप्त की। भारत और नेपाल के बीच रिश्तों पर बात करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी सरकार के शुरुआती दिनों में रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश की।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 03:45 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 03:45 PM (IST)
नेपाल के पूर्व पीएम ने COVID-19 वैक्सीन के लिए भारत को कहा धन्यवाद, खराब हुए द्विपक्षीय संबंधों पर कही ये बात
नेपाल के पूर्व पीएम का COVID-19 वैक्सीन के लिए भारत को धन्यवाद, द्विपक्षीय संबंधों के बारे में कही ये बात

नई दिल्ली, एएनआइ। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबुराम भट्टराई ने मंगलवार को COVID-19 महामारी के दौरान हिमालयी राष्ट्र को दी गई मदद के लिए भारत को धन्यवाद दिया। पूर्व पीएम भट्टराई, जो अपनी चिकित्सा जांच के लिए नई दिल्ली में हैं, ने कहा कि वह नेपाल के लोगों की ओर से भारत को धन्यवाद देना चाहते हैं। बाबुराम ने एएनआई को बताया, 'कोविड -19 टीके उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद। नेपाल टीके लगने के बाद बहुत खुश और राहत महसूस कर रहा है।'

नेपाल ने पिछले महीने कोरोना वायरस वैक्सीन की दस लाख खुराक की दूसरी खेप प्राप्त की। AstraZeneca वैक्सीन, नेपाल भेजी गई, जो भारत के सेरम इंस्टीट्यूट (SII) द्वारा Covishield नाम से निर्मित है।

दोनों के बीच क्यों बिगड़े संबंध

भारत और नेपाल के बीच रिश्तों पर बात करते हुए, पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी सरकार के शुरुआती दिनों में रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश की। भट्टराई ने कहा, 'शुरुआत में संबंध अच्छे थे, बाद में भारत और नेपाल सरकार में गलतफहमी हो गई और दो देशों के बीच संबंध बिगड़ गए।'

उन्होंने कहा कि मैं हमेशा अच्छे संबंध, अच्छी अर्थव्यवस्था स्थितियों और नेपाल और भारत के साथ मजबूत सुरक्षा संबंध बनाने के पक्ष में वकालत करता रहा हूं। 

क्या नेपाल पर चीनी प्रभाव भारत-नेपाल संबंध को प्रभावित करता है? इस सवाल पर भट्टाराई ने कहा, यह सही नहीं है। हम लोगों के बीच घनिष्ठ संबंध, आर्थिक और ऐतिहासिक संबंध हैं। किसी और के कारण यह कैसे प्रभावित हो सकता है? इसे सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को एक साथ बैठना होगा।

chat bot
आपका साथी