मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह जांच आयोग के सामने हुए पेश, वारंट रद; कही यह बात

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे एक आयोग के सामने पेश हुए। इसके बाद आयोग ने उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट को रद कर दिया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:28 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:28 PM (IST)
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह जांच आयोग के सामने हुए पेश, वारंट रद; कही यह बात
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह सोमवार को एक आयोग के सामने पेश हुए।

मुंबई, प्रेट्र। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे एक आयोग के सामने पेश हुए। इसके बाद आयोग ने उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट को रद कर दिया। परमबीर ने एक सदस्यीय आयोग के सामने एक हलफनामा भी दायर किया। इसमें कहा गया कि उनके पास बयान देने के लिए कुछ नहीं है और वे जांच आयोग की पूछताछ का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं।

देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहा आयोग

इस दौरान अनिल देशमुख के वकील ने आयोग के परिसर में सिंह और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाझे के एक ही कमरे में साथ बैठने पर आयोग के समक्ष आपत्ति जताई। वाझे पूछताछ के लिए आयोग के समक्ष पेश होते रहे हैं। देशमुख के वकील ने कहा, सिंह और गवाह (वाझे) पिछले एक घंटे से एक साथ बैठे हैं। वे (सिंह) गवाह को प्रभावित कर सकते हैं। इस पर जस्टिस चांदीवाल (सेवानिवृत्त) ने वाझे से कहा कि ऐसी स्थिति से बचने के लिए इस कमरे में बैठना बेहतर है (जहां आयोग की कार्यवाही हो रही थी)।

सीआइडी के सामने भी पेश हुए परमबीर स‍िंह

परमबीर सिंह अपने खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के दो मामलों में बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को सीआइडी के सामने पेश हुए। परमबीर नवी मुंबई के निकट बेलापुर स्थित दफ्तर में तीसरे पहर लगभग 3.30 बजे पेश हुए। सीआइडी परमबीर के खिलाफ मरीन ड्राइव और कोपरी पुलिस स्टेशन मंे दर्ज मामलों की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी