कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया की तबीयत हुई खराब, छाती में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता सिद्धारमैया को छाती में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 07:55 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 08:08 AM (IST)
कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया की तबीयत हुई खराब, छाती में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती
कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया की तबीयत हुई खराब, छाती में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती

बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता सिद्धारमैया को छाती में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। सिद्धारमैया के बेटे यतीन्द्र सिद्धारमैया ने बताया कि उनके पिता को हार्ट की समस्या है। बुधवार को अचानक उनके सीने में दर्द में उठा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में लाया गया। डॉक्टर रमेश ने उन्हें देखा। इससे पहले भी उन्हें ऐसी दिक्कत हो चुकी है।

बेटे ने बताया कि उनके हार्ट में रक्त का संचार ठीक से नहीं हो पा रहा है। फिलहाल उन्हें आइसीयू में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है। इससे साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी हेल्थ अभी ठीक है। गौरतलब है कि बुधवार को सिद्धारमैया ने खुद अपने खराब स्वास्थ्य की खबरों को अफवाह करार बताया था। बुधवार को ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा था कि मेरे स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें पूरी तरह से अफवाह हैं और मैं पूरी तरह से स्वस्थ और ठीक हूं। उस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टर के पास आया हूं, इसलिए चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। 

गौरतलब है कि कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस बुरी तरह से हार गई थी, जिसके चलते उन्होंने हार की जिम्मेदारी लेते हुए विपक्ष नेता पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा उन्होंने पार्टी विधायक दल नेता के पद से भी इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि इस उपचुनाव में भाजपा ने जात दर्ज की थी। इस जीत के बाद मुख्यमंत्री वीएस येदियुरप्पा ने खुशी जताई थी। इसके अलावा सभी पार्टी के नेताओं ने इस जीत के लिए पार्टी मुख्यमंत्री को बधाई दी थी। 15 सीटों पर 12 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। 

कांग्रेस को दो सीटें मिली थी जबकि जेडीएस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।  भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद सीएम येदियुरप्पा सरकार ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। वर्तमान में भाजपा के पास विधासनभा में 117 सीटें हो गई हैं, जो कि बहुमत के आकड़े से 5 अधिक है।  इस जीत पर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ऐलान किया था कि वह सभी जीते हुए प्रत्याशियों में 11 को कैबिनेट मंत्री बनाऊंगा।

chat bot
आपका साथी