कोरोना संक्रमित सीएम येदियुरप्पा का इलाज जारी, पूर्व मुख्यमंत्री कुमारास्वामी भी हुए संक्रमण के शिकार

कर्नाटक में कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार है। राज्य के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री कुमारास्वामी के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में COVID-19 के 234692 नए मामले आए और 1341 लोगों की मौत हो गई।

By Monika MinalEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 12:14 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 12:14 PM (IST)
कोरोना संक्रमित सीएम येदियुरप्पा का इलाज जारी, पूर्व मुख्यमंत्री कुमारास्वामी भी हुए संक्रमण के शिकार
कोरोना संक्रमण की चपेट में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारास्वामी

बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडी (एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि वो कोरोना से संक्रमित हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी दोबारा कोरोना संक्रमित पाए गए और उन्हें इलाज के लिए  बेंगलुरु के मनिपाल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।  अस्पताल की ओर से आज कोरोना संक्रमित मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के हालत के बारे में जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि मुख्ययमंत्री मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं। प्रोटोकॉल के तहत उनके सभी स्वास्थ्य पैरामीटर्स को मॉनिटर किया जा रहा है और उन्हें उचित इलाज मिल रहा है। उनकी हालत स्थिर है। उनको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले आठ महीने में दूसरी बार येदियुरप्पा कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले 78 वर्षीय येदियुरप्पा को दो अगस्त 2020 को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

I have tested positive for COVID-19. I request everyone who came in close contact with me over the last few days to isolate themselves and get tested.

ನನ್ನ ಕೋವಿಡ್-19 ಪರೀಕ್ಷೆಯ ವರದಿ ಪಾಸಿಟಿವ್ ಎಂದು ಬಂದಿದೆ. ಕಳೆದ ಕೆಲವು ದಿನಗಳಲ್ಲಿ ನನ್ನ ಸಂಪರ್ಕಕ್ಕೆ ಬಂದವರು ಕೋವಿಡ್ ಪರೀಕ್ಷೆ ಮಾಡಿಸಿಕೊಳ್ಳಿ.

— H D Kumaraswamy (@hd_kumaraswamy) April 17, 2021

कर्नाटक (Karnataka) समेत दस राज्यों में 79.32 फीसद संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें महाराष्ट्र सबसे अधिक संक्रमित राज्या है जहां नए मामलों का आंकड़ा 63,729 हो गया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 27,360 संक्रमण के मामले हैं। वहीं दिल्ली में 19,486 नए मामले हैं। भारत में कुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा  16,79,740 हो गया है। 

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का कहर जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में COVID-19 के 2,34,692 नए मामले आए और 1,341 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,45,26,609 हो गया और मरने वालों की संख्या 1,75,649 हो गई है।

chat bot
आपका साथी