बेंगलुरु में भाजपा की पूर्व पार्षद की चाकू मारकर हत्या, पति की भी हुई थी चाकू मार कर हत्या

सुबह 1030 के आसपास जिस समय रेखा भोजन के पैकेट बांट रही थीं उसी समय मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनपर हमला किया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा हमारी सघन जांच जारी है। जल्दी ही हम दोषियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:05 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:05 PM (IST)
बेंगलुरु में भाजपा की पूर्व पार्षद की चाकू मारकर हत्या, पति की भी हुई थी चाकू मार कर हत्या
बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका की भाजपा की पूर्व पार्षद रेखा कादिरेश

बेंगलुरु, प्रेट्र। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका की भाजपा की पूर्व पार्षद की कोट्टोनपेट इलाके में उनके घर के सामने ही चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 46 वर्षीया रेखा कादिरेश को केंपे गौड़ा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस ले जाया गया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। पुलिस ने कहा कि संदेह है कि पूर्व की दुश्मनी के कारण उनकी हत्या की गई है।

बाइक सवार युवकों ने की हत्या

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस. मुरुगन के अनुसार, सुबह 10:30 के आसपास जिस समय रेखा भोजन के पैकेट बांट रही थीं, उसी समय मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनपर हमला किया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा, 'हमारी सघन जांच जारी है। जल्दी ही हम दोषियों को गिरफ्तार कर लेंगे। 'पुलिस सूत्रों ने कहा कि हत्या की साजिश पहले ही चली गई। यही कारण है कि रेखा के घर के सामने लगे दो सीसीटीवी कैमरे को विपरीत दिशा में मोड़ा पाया गया।

पति की हुई थी चाकू मार कर हत्या

तीन साल पहले सात फरवरी, 2018 को पूर्व पार्षद के पति कादिरेश की भी चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। बाद में उनके हत्यारों ने शहर की एक अदालत में समर्पण किया था। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि उन्होंने बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत से बात की है। हम कार्रवाई करेंगे और 24 घंटे में हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी