मुंबई की ओर उड़ान भर रही एयर इंडिया की फ्लाइट को वापस दुबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया

दुबई से मुंबई के लिए उड़ान भर रही एयर इंडिया की फ्लाइट वापस दुबई एयरपोर्ट ले जाए गई।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 02:23 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 03:00 PM (IST)
मुंबई की ओर उड़ान भर रही एयर इंडिया की फ्लाइट को वापस दुबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया
मुंबई की ओर उड़ान भर रही एयर इंडिया की फ्लाइट को वापस दुबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया

नई दिल्ली, एएनआइ। नई दिल्ली, एएनआइ। दुबई से मुंबई के लिए उड़ान भर रहा एयर इंडिया बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान तकनीकी कारणों से एक घंटे के बाद दुबई हवाईअड्डे पर दोबारा लैंड़ करा दिया गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, 'एक मामूली तकनीकी समस्या है और इसे को सुधारने में केवल एक से दो घंटे लगेंगे। लेकिन चूंकि सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है, इसलिए उड़ान को दोबारा दुबई बुला लिया गया है। आवश्यक सामग्री और तकनीकी टीम को पहले ही दुबई एयरपोर्ट पर भेज दिया गया है। स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) उड़ान को रवाना कर दिया जाएगा।

स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के अनुसार, कुल 244 यात्री विमान में सवार है और दुबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गए हैं। एयर इंडिया द्वारा सभी यात्रियों के रहने और भोजन का इंतजाम करा दिया गया है। कुमार ने कहा कि उड़ान के संचालन में कुछ समय लगेगा क्योंकि आवश्यक सामग्री के साथ एक टीम भारत से दुबई के लिए उड़ान भरेगी। फिर वहां हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क और सुरक्षा से मंजूरी के बाद ही काम शुरू करेगी।

सूत्रों के मुताबिक, विमान के अंदर हवा की आपूर्ति में गड़बड़ थी। एयर इंडिया की उड़ान आज सुबह लगभग 4 बजे समय मुबंई की ओर उड़ी थी, लेकिन एक घंटे के बाद एयर प्रेशर मेंटेनेंस सिस्टम में कुछ कमी का पता चला। एयरलाइंस के सूत्रों ने बताया कि पायलट ने तुरंत दुबई एयरपोर्ट लौटने का फैसला किया।

chat bot
आपका साथी