आंध्र प्रदेश के भगवान बालाजी मंदिर में 5 कर्मचारियों पर गिरा गर्म पानी, अस्पताल में भर्ती

आंध्र प्रदेश के भगवान बालाजी मंदिर में रसोई में काम करने के दौरान 5 कर्मचारियों पर गर्म पानी गिर गया जिससे चारों बुरी तरह जल गए। कर्माचारियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा शनिवार दोपहर को हुआ।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 12:02 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 12:02 PM (IST)
आंध्र प्रदेश के भगवान बालाजी मंदिर में 5 कर्मचारियों पर गिरा गर्म पानी, अस्पताल में भर्ती
आंध्र प्रदेश के भगवान बालाजी मंदिर में 4 कर्मचारियों पर गिरा गर्म पानी, अस्पताल में भर्ती।

तिरुमाला,एएनआइ। आंध्र प्रदेश के भगवान बालाजी मंदिर में आज एक हादसे में 5 कर्मचारी घायल हो गए हैं। दरअसल, कर्मचारियों के ऊपर गर्म पानी गिरने से जल गए। शनिवार को हुए इस हादसे के बाद सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दोपहर 1.30 बजे हुई जब कर्मचारी रसोई में घुसे। इस दौरान इमली बॉयलर का ढक्कन खुल गया और गर्म पानी उनके ऊपर गिर गया, जिसके बाद उन्हें अश्विनी अस्पताल ले जाया गया। पांच मजदूरों में से दो जल गए जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

वर्दाराजुलु नाम के एक कार्यकर्ता ने बताया कि वह रसोई में काम रहे थे। इस दौरान इमली के बॉयलर से कुछ पानी लीक हो गया और उसका ढक्कन बंद हो गया। हममें से कुछ को अपनी पीठ पर भाप की गर्मी महसूस हुई। त्वचा थोड़ी बहुत छोटी है लेकिन वे ठीक हैं।

दो राज्यों के सीएम पुहंचे थे बालाजी के दरबार

गौरतलब है कि पिछले दिनों आंध्र प्रदेश में पहली बार दो राज्यों के सीएम एक साथ बालाजी के दरबार पहुंचे थे। पहली बार ऐसा मौका कि राज्य के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा एक साथ दिखें थे। सुबह दर्शन के लिए राज्य के चित्तूर जिले के तिरुपति में भगवान बालाजी मंदिर में दोनों मुख्यमंत्री पहुंचे थे। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष वाई वी सुब्बारेड्डी, कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल और अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी (ईओ) धर्म रेड्डी ने भगवान बालाजी मंदिर के मुख्य द्वार पर मंदिर के अनुष्ठानों और सम्मान का पालन करते हुए मुख्यमंत्रियों का स्वागत किया था। 

मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी घोषणा पर हस्ताक्षर किए बिना दर्शन के लिए गए, जिसके बाद विवाद भी खड़ा हो गया है। टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू ने मंदिर के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर नहीं करने के लिए उनके इस्तीफे की मांग की थी। 

chat bot
आपका साथी