महाराष्ट्र: फर्निचर के गोदाम में लगी आग, किसी के जख्मी होने की खबर नहीं

महाराष्ट्र (Maharashtra) के भिवंडी स्थित काशेली के एक फर्निचर गोदाम में शुक्रवार देर रात आग लग गई। सूचना मिलते ही इसे बुझाने के लिए फायर इंजन घटनास्थल पर पहुंच गई। हालांंकि अब तक इससे किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 01:06 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:21 AM (IST)
महाराष्ट्र: फर्निचर के गोदाम में लगी आग, किसी के जख्मी होने की खबर नहीं
महाराष्ट्र: फर्निचर के गोदाम में लगी आग, राहत व बचाव कार्य जारी

ठाणे, एएनआइ। महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे में भिवंडी स्थित काशेली के एक फर्निचर गोदाम में शुक्रवार देर रात आग लग गई। सूचना मिलते ही इसे बुझाने के लिए फायर इंजन घटनास्थल पर पहुंच गई।  इससे किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले में छानबीन जारी है। 

गोदाम के आस-पास बसी कालोनियों में रहने वाले स्थानीय निवासियों के अनुसार, आग लगने के तुरंत बाद फर्नीचर के गोदाम को पूरी तरह लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। 

गोदाम में लगी इस आग  का एएनआइ ने वीडियो जारी किया है। इसमें शोर स्पष्ट सुना जा सकता है। साथ ही पूरा गोदाम धू धू कर जलता हुआ साफ दिख रहा है।  फर्निचर से भरे इस गोदाम में आग लगने से भारी  नुकसान का अनुमान है।  खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है और न ही किसी के जख्मी या हताहत होने की खबर है। 

#WATCH | Maharashtra: Fire breaks out at a furniture godown in Kasheli locality of Bhiwandi, Thane.

One fire engine has been pressed into action. No casualties have been reported. The firefighting operation is underway. pic.twitter.com/hZOFdNig6P— ANI (@ANI) October 15, 2021

chat bot
आपका साथी