भोपाल: शर्मनाक! पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में एक पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर इंसनियत को शर्मसार कर दिया है। दरअसल यह मामला चाइल्ड लाइन को मिली सूचना के आधार पर सामने आया।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 03:08 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 03:23 PM (IST)
भोपाल: शर्मनाक! पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
भोपाल: शर्मनाक! पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल, एएनआइ। मध्य प्रदेश में एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर इंसनियत को शर्मसार कर दिया है। यह मामला चाइल्ड लाइन को मिली सूचना के आधार पर सामने आया। पीड़िता का फोन आने के बाद 2 दिन तक उसे ढूंढा गया। 2 दिन बाद पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। जिससे सामने आया है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।

गिरफ्तार हुआ आरोपित

पुलिस अधिकारी राकेश मोहन शुक्ला ने बताया कि पीड़िता का चाइल्ड लाइन पर फोन आया। लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप  लगाया कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और एफआइआर दर्ज कर ली है।

शराब पीकर करता था दुष्कर्म

मिली सूचना के मुताबिक, 34 साल का पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ शराब पीने के बाद मारता-पीटता था,उसके बाद रोज रात को उसके साथ दुष्कर्म करता था। बताया जा रहा है कि आरोपित नीमच में मजदूरी करता था। 3 साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।

बच्चों को सुधारगृह भेजा गया

आरोपित के चार 4 बच्चे हैं। इनमें से उनकी एक लड़की तो उसके अंकल के पास रहती है और बाकी तीन बच्चे अपने पिता के साथ रहते थे। इसमें पीड़िता के दो छोटे भाई रहते थे। दोनो भाई जब रात में सो जाते थे तो पिता अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। फिलहाल तीनों बच्चों को पुलिस ने सुधारगृह में भेज दिया है। यहां पर उनकी देखरख की जा रही है।

पहले भी आ चुकी हैं ऐसी खबरें

ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया हो। इससे पहले भी देशभर से ऐसी खबरें आ चुकी हैं। बता दें कि देशभर में दुष्कर्म की घटनाओं नें दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। कुछ दिन पहले हैदरबाद से एक महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म कर जिंदा जलाने की घटना ने भी पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपितों को एनकाउंटर में मार गिराया था। 

chat bot
आपका साथी