स्वतंत्रता दिवस 2020: हर बार पीएम का ड्रेस सेंस रहता है आकर्षण का केंद्र, देखें- 2014 से 2020 तक केे लुक

PM Modi Independence Day Costumes 2014 में जब पीएम मोदी ने पहली बार लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहराया था तब से लेकर आज तक हर बार उनका पारंपरिक परिधान आकर्षण का केंद्र रहा है।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 08:25 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 02:56 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस 2020: हर बार पीएम का ड्रेस सेंस रहता है आकर्षण का केंद्र, देखें- 2014 से 2020 तक केे लुक
स्वतंत्रता दिवस 2020: हर बार पीएम का ड्रेस सेंस रहता है आकर्षण का केंद्र, देखें- 2014 से 2020 तक केे लुक

नई दिल्ली, जेएनएन। अपने भाषणों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ड्रेस के लिए भी जाने जाते हैं। मोदी अलग-अलग राज्यों में अपनी यात्रा के दौरान भी वहां के स्थानीय परिधानों पहनते हैं। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर उनके भाषणों के साथ ही उनका पारंपरिक परिधान भी हर बार चर्चा का विषय रहता है। 74वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी एक अलग अंदाज में नजर आए हैं। इस बार उन्होंने केसरिया व पीले रंग का साफा पहना है। देखें- वर्ष 2014 से 2020 तक स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का अलग-अलग लुक।

साल 2020 : हर बार की तरह 74वें स्वतंत्रता दिवस पर भी पीएम मोदी अलग अंदाज में नजर आए। प्रत्येक वर्ष पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस पर पारंपरिक परिधान पहनते हैं। इस बार भी उन्होंने ये परंपरा बरकरार रखी है। इस बार उन्होंने केसरिया-पीले रंगा का साफा बांधा है। इसके साथ ही उन्होंने हाफ बाजू का हल्के क्रीम कलर का कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा पहना है। इसके अलावा कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पीएम ने इस बार मास्क के तौर पर एक गमछा भी धारण किया हुआ है।

साल 2019 पीएम मोदी सफेद रंग के हाफ बांह वाले कुर्ते में दिखाई दिए। सिर पर उन्होंने हरा, पीला और लाल रंग का साफा बांधा हुआ था। वहीं, इस बार पीएम मोदी लगातार 7वीं बार लालकिला पर तिरंगा फहराएंगे।

साल 2018 के स्वतंत्रता दिवस समारोह में पीएम मोदी सफेद रंग का फुल बांह का कुर्ता पहना हुआ था। सिर पर पीएम मोदी ने भगवा रंग का साफा बांध रखा था। इस साफे का पिछला हिस्सा उनके टखने तक था। जिसकी किनारी लाल बंधेज की थी। केसरिया रंग त्याग और साहस का प्रतीक है।

साल 2017 के स्वतंत्रता दिवस में पीएम मोदी पीले रंग के हाफ बांह वाले कुर्ते में दिखाई दिए। और सिर पर पीले और लाल रंग का साफा बांध रखा था। यह साफा प्रधानमंत्री के घुटने तक लंबा था। इस साल वे अपने ट्रेडमार्क बेज रंग के हाफ बांह के बंदगले कुर्ता में नजर आए।

साल 2016 में पीएम मोदी हाफ बांह का कुर्ते में नजर आए। इस दौरान पीएम मोदी ने गजकेसरी रंग का साफा सफेद, लाल, गुलाबी, पीले और रंग से बना हुआ पहना था।

साल 2015 के स्वतंत्रता दिवस समारोह में पीएम मोदी हल्के सुनहरे रंग के कुर्ते में दिखाई दिए। यह लाल और गहरे हरे रंग में कुछ के साथ एक ही रंग के विभिन्न छाया में criss- पार लाइनों के साथ कवर किया गया था।

साल 2015 के स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों के साथ पीएम मोदी जमकर हंसी ठिठोली करते दिखे। पीएम मोदी का बच्चों के प्रति इतना दुलार सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था।

साल 2014 में पहली बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराने लाल किला पहुंचे पीएम मोदी केसरिया रंग के साफे में नजर आए। इस दौरान वे जोधपुर की बंधेज साफे में नजर आए। साफे का किनारा हरा और लाल रंग का था। इस दिन उन्होंने सफेद कुर्ता पायजामा पहना था। 

chat bot
आपका साथी