केरल: काफी शाप चलाने वाले बुजुर्ग दंपती जाएंगे रूस, इस माह होगा 26वां विदेशी ट्रिप

मोहना और के आर विजयन इस माह के आखिर में रूस की यात्रा पर जा रहे हैं। इससे पहले ये दोनों दुनिया के 25 देशों का सफर कर चुके हैं। 2007 में शुरू हुआ उनका यह सफर कोरोना महामारी के कारण 2019 में रुक गया था।

By Monika MinalEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 11:18 PM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 11:26 PM (IST)
केरल: काफी शाप चलाने वाले बुजुर्ग दंपती जाएंगे रूस, इस माह होगा 26वां विदेशी ट्रिप
केरल: काफी शाप चलाने वाले बुजुर्ग दंपती जाएंगे रूस , इस माह होगा 26वां विदेशी ट्रिप

तिरुअनंतपुरम, एएनआइ। केरल के कोच्चि में काफी शाप चलाने वाले बुजुर्ग दंपती अपने 26वें विदेश के ट्रिप पर जाने वाले हैं। मोहना और के आर विजयन इस माह के आखिर में रूस की यात्रा पर जा रहे हैं। इससे पहले ये दोनों दुनिया के 25 देशों का सफर कर चुके हैं। 2007 में शुरू हुआ उनका यह सफर कोरोना महामारी के कारण 2019 में रुक गया था। 

Kerala: Elderly couple, who runs a coffee shop in Kochi, is set for their 26th foreign trip

"We started travelling in 2007. So far, we've visited 25 countries. Russia will be 26th. Switzerland is my favourite country that we visited in 2019," says Mohana pic.twitter.com/rkjvWWY4Cr

— ANI (@ANI) October 1, 2021

मोहना ने कहा, 'हमने वर्ष 2007 में सफर की शुरुआत की थी। अब तक हम 25 देशों की यात्रा कर चुके हैं। इस क्रम में रूस 26वां देश होगा। 2019 में हम स्विट्जरलैंड गए थे जो मेरा पसंदीदा देश है।' वहीं के आर विजयन ने बताया, 21 अक्टूबर को रूस के सफर की शुरुआत करेंगे और 28 को वापस आ जाएंगे। इस बार हमारे पोते पोतियां भी हमारे साथ होंगे। 2019 के नवंबर-दिसंबर में हमारी अंतिम विदेश यात्रा है।'

Kochi, Kerala | "Trip to Russia will start on Oct 21 & we'll return on 28th. This time, our grandchildren will also travel with us. Our last foreign trip was in November-December in 2019," says KR Vijayan pic.twitter.com/41jmw0F9Fj— ANI (@ANI) October 1, 2021

chat bot
आपका साथी