Earthquake in Palghar, Maharasthra: महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई तीव्रता

Earthquake in Palghar Maharasthra महाराष्ट्र में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर यहां भूकंप आया।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 07:35 AM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 10:40 AM (IST)
Earthquake in Palghar, Maharasthra: महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई तीव्रता
Earthquake in Palghar, Maharasthra: महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई तीव्रता

पालघर, एएनआइ। महाराष्ट्र में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी दी है। एजेंसी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है। भूकंप आज सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर आया।

पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र के पालघर जिले में कम तीव्रता के तीन भूकंप आए हैं।हालांकि इस भूकंप में किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी।जिला अधिकारी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।

यहां सबसे ताजा भूकंप शनिवार को 5 बजकर 22 मिनट पर आया। जिला आपदा सेल के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई है। इससे पहले शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 26 मिनट पर 3.2 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था, वहीं रात 9 बजकर 55 मिनट पर एक और भूकंप आया। इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4 मापी गई है।

चमोली में भूकंप के झटके

इससे पहले कल उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र जोशीमठ के पास 14 किलोमीटर की गहराई में था। इस भूकंप का असर चमोली जिले से सटे रुद्रप्रयाग और पौड़ी में भी महसूस किया गया।जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के मुताबिक फिलहाल कहीं से नुकसान की सूचना नहीं है।

चमोली में यह भूकंप शाम 4 बजकर 56 मिनट पर आया। बारिश और बर्फबारी के बीच भूकंप के झटके से दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि भूकंप का केंद जोशीमठ के पास ढ़ाक मेरग गांव था।

बता दें, पिछले 46 दिनों में यह छठा मौका है, जब उत्तराखंड की धरती हिली है। इससे पहले चमोली में 24 नवंबर और आठ दिसंबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं 28 अक्टूबर, 19 नवंबर और 6 दिसंबर को कुमाऊं के पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इसे भी पढ़ें: Year Ender 2019: बाढ़, भूकंप और चक्रवाती तूफान से परेशान रहे देश भर के राज्य

इसे भी पढ़ें: दुनियाभर में राजनीतिक उथल-पुथल के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं ने भी मचाया बवाल

chat bot
आपका साथी