मेघालय में लगातार हुई बारिश के चलते कई सड़कें और पुल प्रभावित, CM ने जल्द ठीक करने का दिया आश्वासन

मेघालय में पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को कई जिलों में हुई भारी बारिश के चलते भूस्खलन में कई घर मलबे में दबने की जानकारी सामने आई है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 08:54 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 08:54 AM (IST)
मेघालय में लगातार हुई बारिश के चलते कई सड़कें और पुल प्रभावित, CM ने जल्द ठीक करने का दिया आश्वासन
मेघालय में लगातार हुई बारिश के चलते कई सड़कें और पुल प्रभावित हुए।

शिलांग, एएनआइ। मेघालय में पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को जिलों में हुई भारी बारिश के चलते भूस्खलन में कई घर मलबे में दब गए। यही नहीं इस दौरान कई लोगों की जान भी चली गई। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि राज्य में भारी बारिश के चलते हुई बारिश के चलते कई सड़कें और पुल प्रभावित हुए हैं। यही नहीं कई लोगों की जान भी गई है। सीएम ने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए प्रयास में जुटे हुए हैं। फिर से सड़कों को व्यवस्थित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

महिला क्रिकेटर रजिया अहमद की मलबे में दबने से मौत

बता दें कि बीते दिनों मेघालय के पूर्वी जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते कई लोगों के दबने के साथ ही महिला क्रिकेटर रजिया अहमद की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने कई क्रिकेट टूर्नामेंट खेल चुकी 30 साल की रजिया का शव मलबे से निकाला गया था। वहीं लापता अन्य लोगों को ढूंढ़ने का अभियान जारी है। 

आज भी मेघालय में बारिश का अलर्ट

बता दें कि आने वाले कुछ दिनों कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। आज यानी शनिवार की बात करें तो देश के अरुणाचल प्रदेश,असम और मेघालय में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत बारिश हो सकती है। बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय राज्य और तेलंगाना और कर्नाटक में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने शनिवार को भारी बारिश की आशंका जताते हुए तेलंगाना में अलग से अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा कि शनिवार को दिन के दौरान तेलंगाना के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। 

chat bot
आपका साथी