कोरोना की लहर-दिल्ली में लॉकडाउन के कारण अब घर से कामकाज करेंगे संसद के सभी कर्मचारी

सभी संसद कर्मचारी अब COVID-19 मामलों में वृद्धि और राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन के बीच लोकसभा सचिवालय में रविवार को इस आशय का आदेश जारी करने के साथ काम करेंगे। राज्यसभा सचिवालय ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 08:59 AM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 08:59 AM (IST)
कोरोना की लहर-दिल्ली में लॉकडाउन के कारण अब घर से कामकाज करेंगे संसद के सभी कर्मचारी
देश की संसद के सभी कर्मचारी अब करेंगे वर्क फ्राम होम। (फोटो: दैनिक जागरण)

नई दिल्ली, प्रेट्र। संसद के सभी कर्मचारियों को अब घर से काम करने को कहा गया है। कोविड-19 के संक्रमण के बेतहाशा बढ़ने और दिल्ली में लॉकडाउन के चलते लोकसभा सचिवालय ने 'वर्क फ्रॉम होम' का निर्देश जारी किया है। राज्यसभा सचिवालय ने भी कुछ दिन पहले ऐसा ही आदेश जारी किया था। लोकसभा सचिवालय की ओर से रविवार को जारी आदेश में कहा गया है कि संसद के सभी कर्मचारियों को मौजूदा परेशानियों के चलते ऐसा करना होगा। कोविड के मामले राजधानी में बढ़ते जाने से दिल्ली में आवाजाही रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में जारी लॉकडाउन को और एक हफ्ता बढ़ाने का फैसला लिया है। पिछले कुछ ही दिनों में दिल्ली में कोरोना के मामलों में 36 फीसद का इजाफा हुआ है। 

chat bot
आपका साथी